फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america will not help of syria for Rebuilding

सीरिया सरकार का तख्तापलट नहीं चाहता अमेरिका, पुनर्निर्माण को नहीं दी जाएगी मदद

Wed, 19 Dec 2018 01:26 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 19 Dec 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
america will not help of syria for Rebuilding

पिछले लंबे अर्से से सीरियाई मामलों पर खामोशी तोड़ते हुए अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि वह अब इस देश में राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार का तख्ता पलट करना नहीं चाहता है। हालांकि अमेरिका ने कड़े शब्दों में चेताया है कि असद के शासन में यदि मौलिक या आमूलचूल बदलाव नहीं किए गए तो पुनर्निर्माण के लिए कोई मदद नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन


सीरिया में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जेम्स जेफ्री ने कहा कि असद को समझौता करने की जरूरत है क्योंकि सात साल से चल रहे खूनी संघर्ष में उन्हें अभी तक जीत नहीं मिल पाई है। उन्होंने अनुमान जताया कि सीरिया में अब भी करीब 1,00,000 सशस्त्र लड़ाके मौजूद हैं। वाशिंगटन के थिंक टैंक अटलांटिक काउंसिल में जेफ्री ने कहा, ‘हम ऐसा शासन देखना चाहते हैं जो मौलिक रूप से अलग हो और यह सत्ता परिवर्तन नहीं है, क्योंकि हम असद से छुटकारा नहीं चाहते हैं।’ 
विज्ञापन


सीरिया को पुनर्निर्माण के लिए 300 से 400 अरब डॉलर की जरूरत का अनुमान जताते हुए जेफ्री ने चेताया कि बदलाव के बिना पश्चिमी देश और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाएं उसकी मदद नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम का रुख एकदम साफ है कि जब तक सरकार समझौते को तैयार नहीं होती, खुद में बदलाव नहीं करती तब तक उसे वित्तीय मदद नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed