फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Omicron Variant : america will impose travel restrictions on eight southern African countries in response to the new Omicron COVID variant

Coronavirus Omicron Variant : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक से अमेरिका सतर्क, आठ दक्षिणी अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध की तैयारी

Sat, 27 Nov 2021 01:24 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 27 Nov 2021 01:24 AM IST
सार

प्रतिबंध दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोजाम्बिक और मलावी पर लागू होंगे

विज्ञापन
Coronavirus Omicron Variant : america will impose travel restrictions on eight southern African countries in response to the new Omicron COVID variant
Coronavirus in World - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी हैं। इसके मद्देनजर अमेरिका के एक वरिष्ठ प्रशासन अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले एक नए कोरोना वैरिएंट को लेकर चिंतिंत हैं और वह सोमवार से आठ दक्षिणी अफ्रीकी देशों से संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंध दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोजाम्बिक और मलावी पर लागू होंगे और दक्षिणी अफ्रीका में फैल रहे एक नए कोरोना वैरिएंट के खतरे से बचने को सावधानी के लिए लागू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चिंता का विषय है ओमिक्रॉन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर एक बैठक की। इसमें दक्षिण अफ्रीका में बड़ी संख्या में पाए गए एक नए कोविड-19 संस्करण को चिंता के विषय के रूप में नामित किया है। यह पांचवां वैरिएंट है जिसे नाम दिया गया है।


डब्ल्यूएचओ ने नए वैरिएंट का नाम ओमिक्रॉन रखा है
कोरोना के नए B.1.1.529 वैरिएंट का नामकरण हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस वैरिएंट का नाम ओमिक्रॉन रखा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को इस वैरिएंट पर चर्चा के लिए बैठक रखी थी, जहां इस कोरोना के प्रकार को नाम दिया गया। इस कोरोना वैरिएंट का नाम भी ग्रीक अल्फाबेट के आधार पर रखा गया है। इससे पहले दिसंबर 2020 के अंत में दुनियाभर में तबाई मचाने वाला डेल्टा वैरिएंट का नाम भी डब्ल्यूएचओ  ने रखा था जिसे चिंता के एक प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया गया था।

नए वैरिएंट से अफ्रीका में क्या हाल?
दक्षिण अफ्रीका में इसके पहले कुछ केस सामने आने के बाद एक दिन के अंदर ही यहां संक्रमण दर 93 फीसदी तक बढ़ गई है। स्थानीय वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना का यह वैरिएंट अब तक दक्षिण अफ्रीका के नौ प्रांतों में फैल चुका है और इसके ज्यादातर शिकार युवा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed