फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America travel: Foreign travelers who have got corona vaccine, permission to come from today, vaccination also includes Covaxin

अमेरिका : आज से टीकाकरण करा चुके विदेशी नागरिकों के लिए सभी यात्रा प्रतिबंध हटे, कोवाक्सिन को भी अनुमति

Mon, 08 Nov 2021 05:18 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 08 Nov 2021 05:18 AM IST
सार

अमेरिका में यात्रा पर प्रतिबंध तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2020 की शुरुआत में लगाया गया था। जब महामारी शुरू हुई थी और अब अंत में कोरोना महामारी की कई लहरों से लड़ने के बाद इसे वापस लिया जा रहा है।अमेरिका में प्रवेश करने के लिए नकारात्मक कोविड परीक्षण प्रमाण पत्र ले जाना भी अनिवार्य होगा। अमेरिका ने अब टीकाकरण में कोवाक्सिन को भी शामिल किया है।

विज्ञापन
America travel: Foreign travelers who have got corona vaccine, permission to come from today, vaccination also includes Covaxin
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

अमेरिका ने आज से अपने 21 महीने लंबे कोविड प्रतिबंध को हटाकर ऐसे विदेशी यात्रियों को अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति दी जिन्होंने कोरोना टीकाकरण पूरा कर लिया है। यह एक बहुप्रतीक्षित निर्णय था क्योंकि अमेरिकी अधिकारी को विदेशी यात्रियों के लिए प्रतिबंध हटाने का लंबे समय से इंताजार था। अमेरिका ने अब टीकाकरण में कोवाक्सिन को भी शामिल किया है।

विज्ञापन


प्रतिबंधों की वजह से अमेरिका में रहने वाले कई भारतीय कोविड के चलते भारत में फंस गए थे। यह प्रतिबंध तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2020 की शुरुआत में लगाया गया था। जब महामारी शुरू हुई थी और अब अंत में कोरोना महामारी की कई लहरों से लड़ने के बाद इसे वापस लिया जा रहा है। अमेरिका में प्रवेश करने के लिए नकारात्मक कोविड परीक्षण प्रमाण पत्र ले जाना भी अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

इससे पहले बीते अक्तूबर को एक आदेश में व्हाइट हाउस ने कहा था कि आगामी आठ नवंबर से अमेरिका में प्रवेश करने की इजाजत होगी। पूरी तरह से टीका लगाए गए विदेशी आगंतुक आठ नवंबर से अमेरिका में प्रवेश कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महत्वपूर्ण बातें जो आपको जानना आवश्यक है-

  • केवल पूरी तरह से टीका लगवा चुके यात्रियों को ही अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति होगी।
  • यात्रियों को उड़ान में चढ़ने से पहले नकारात्मक कोरोना वायरस परीक्षण का प्रमाण साथ रखना होगा।
  • यात्रियों को अपने टीकाकरण की स्थिति एयरलाइनों को दिखानी होगी जो नाम और जन्म तिथि से मेल खाती हो, ताकि यह पुष्टि हो सके कि कोई भी किसी और का टीकाकरण प्रमाण पत्र नहीं ले जा सकता है।
  • सभी एफडीए और डब्ल्यूएचओ अनुमोदित टीके अमेरिकी अधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त हो। और इसमें भारत की स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन भी शामिल है क्योंकि वैक्सीन को  डब्ल्यूएचओ द्वारा आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी गई है।
  • अमेरिका कनाडा और मैक्सिको के साथ लगी अपनी जमीनी सीमाओं को भी टीकाकृत लोगों के लिए फिर से खोलेगा।
  • केवल पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों को अनुमति देना लगभग एक वैक्सीन पासपोर्ट जारी करने जैसा है और यह शर्त कई देशों के लोगों को छोड़ देगी। सरकार ने कहा कि मानवीय या आपातकालीन कारण होने पर वह उन देशों के यात्रियों पर विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed