{"_id":"60cb6d911ccc25099f0ce752","slug":"america-to-donate-80-vials-of-pfizer-covid-vaccine-to-trinidad-and-tobago","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रोल हुआ अमेरिका: 14 लाख की आबादी वाले देश को दान में देगा कोविड टीके की 80 वॉयल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रोल हुआ अमेरिका: 14 लाख की आबादी वाले देश को दान में देगा कोविड टीके की 80 वॉयल
Thu, 17 Jun 2021 09:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:13 PM IST
सार
त्रिनिदाद एंड टोबागो के लोग एक ओर चीन की सिनोफार्म कंपनी द्वारा निर्मित कोविड-19 टीके की दो लाख खुराकों की खेप आने पर खुशी मना रहे थे तो दूसरी ओर अमेरिकी दूतावास को 14 लाख की आबादी वाले इस देश को टीके की 80 वॉयल (शीशियां) देने की घोषणा कर आलोचना का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
पोर्ट ऑफ स्पेन में स्थित अमेरिकी दूतावास ने 14 जून को एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में लिखा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार ने त्रिनिदाद एवं टोबागो की सरकार को टोविड-19 टीके दान में देने का फैसला किया है। इसमें फाइजर वैक्सीन की 80 वॉयल शामिल हैं। संयुक्त राज्य अपने वैक्सीन प्रयासों के साथ त्रिनिदाद एवं टोबागो सरकार की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मानते हैं कि हर टीका जरूरी है।
विज्ञापन
USA Donates Vaccines to Trinidad and Tobago pic.twitter.com/5S0OTQfJU5
— U.S. Embassy POS (@USinTT) June 14, 2021
बता दें कि फाइजर वैक्सीन की एक वॉयल में पांच खुराकें होती हैं। इनमें से एक व्यक्ति को दो खुराकें 21 दिन के अंतराल पर दी जाती हैं। इस हिसाब से त्रिनिदाद एवं टोबागो को अमेरिका की ओर से टीके की 400 खुराकें मिलेंगी। इसके साथ ही अगर टीका बर्बादी शून्य रही तो अमेरिका की इस मदद से यहां 200 लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा। वहीं, ट्विटर यूजर्स ने इसे लेकर अमेरिका की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन
चाइना डेली ईयू प्रमुख और स्तंभकार चेन वेहुआ ने इसे लेकर ट्विटर पर लिखा, 'ऐसा लगता है कि कि किसी एक नर्सिंग होम को टीके देने की बात की जा रही है, न कि एक पूरे देश को।' वहीं, एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि अजीब बात ये है कि फाइजर वैक्सीन के एक बॉक्स में 195 वॉयल आती हैं, इस पर एक और यूजर ने फिरकी लेते हुए कहा कि तो फिर उन्हें (अमेरिका को) बॉक्स से टीके की 115 वॉयल निकालनी पड़ेंगी।
विज्ञापन