फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America to celebrate 5th International Yoga Day with record 2500 people in Washington Monument

रिकॉर्ड: अमेरिका में योग दिवस समारोह के लिए 2500 लोगों ने किया पंजीकरण

Mon, 10 Jun 2019 10:34 AM IST
Prachi Priyam वर्लड डेस्क, अमर उजाला
वर्लड डेस्क, अमर उजाला Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 10 Jun 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
America to celebrate 5th International Yoga Day with record 2500 people in Washington Monument
योग - फोटो : Social media

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन अमेरिका एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहा है। रविवार को अमेरिका के वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट में एक साथ 2500 से भी अधिक लोग इकट्ठा होकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। यह वॉशिंगटन में किसी नि:शुल्क योग समारोह में भाग लेने वालों की संभवत: सबसे बड़ी संख्या होगी। 

विज्ञापन


16 जून को वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट में तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। समारोह के लिए अब तक 2500 से अधिक लोगों ने पंजीकरण करा लिया है, और यह लगातार जारी है। 
विज्ञापन


भारत की ओर से 11 दिसंबर 2014 को प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाए जाने की घोषणा की थी। कार्यक्रम के संबंध में अमेरिका में भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि हमें 16 जून रविवार को वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट में पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के हमारे अनुरोध पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस समारोह के लिए 2500 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समारोह का आयोजन भारतीय दूतावास 20 से अधिक संगठनों के साथ मिलकर कर रहा है। श्रृंगला ने बताया कि दूतावास ने महात्मा गांधी की 150वें जयंती मनाने के लिए योग समारोह के तत्काल बाद शाकाहारी खान-पाम के की व्यवस्था भी रखी है।


इस समारोह में सभी राजदूतों और संयुक्त राष्ट्र के सभी प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में अमेरिकी सरकार और कांग्रेस के भी कई प्रतिनिधि भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed