फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: The trend of living without children is increasing rapidly survey report revealed Latest News Update

अमेरिका: तेजी से बढ़ रहा है बिना संतान के जीने का चलन, सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sun, 28 Nov 2021 07:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 28 Nov 2021 07:30 PM IST
सार

विशेषज्ञों ने कहा है कि संतान को लेकर जो ट्रेंड सामने आया है, उसका मतलब है कि भविष्य में थैंक्सगिविंग डे वैसा बड़ा उत्सव नहीं रह जाएगा, जैसा अभी है। थैंक्सगिविंग डे के दिन लोग अपने परिजनों से मिलते-जुलते हैं और जीवन उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन करते हैँ।

विज्ञापन
America: The trend of living without children is increasing rapidly survey report revealed Latest News Update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिका में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ रही है, जो बिना संतान के जीना चाहते हैँ। हाल में जारी एक सर्वे रिपोर्ट से सामने आया कि 19 से 49 वर्ष के जो लोग अभी माता-पिता नहीं बने हैं, उनमें से 44 फीसदी ने कहा कि अब उनके माता-पिता बनने की संभावना नहीं है। 2018 के एक ऐसे ही सर्वे में ऐसी राय सिर्फ 37 फीसदी लोगों ने जताई थी। ये दोनों सर्वे रिपोर्ट पिउ रिसर्च नाम की एजेंसी ने तैयार की। ताजा रिपोर्ट उसने अमेरिका में थैंक्सगिविंग (धन्यवाद ज्ञापन) दिवस के मौके पर जारी की। अमेरिकियों ने 25 नवंबर को धन्यवाद ज्ञापन दिवस मनाया था। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों ने कहा है कि संतान को लेकर जो ट्रेंड सामने आया है, उसका मतलब है कि भविष्य में थैंक्सगिविंग डे वैसा बड़ा उत्सव नहीं रह जाएगा, जैसा अभी है। थैंक्सगिविंग डे के दिन लोग अपने परिजनों से मिलते-जुलते हैं और जीवन उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन करते हैँ।
विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक लोगों में बढ़ रहे इस रुझान का अमेरिका की आबादी पर गहरा असर हो सकता है। देश में प्रजनन दर पहले ही रिकॉर्ड सीमा तक गिर चुकी है। इंस्टीट्यूट फॉर फैमिली स्टडीज में सीनियर फेलॉ लिमैन स्टोन ने ध्यान दिलाया है कि अमेरिका में हर उम्र वर्ग के लोगों में बिना संतान के जीने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। यही प्रजनन दर में गिरावट की प्रमुख वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका जनसंख्या ब्यूरो के इस साल जारी आंकड़ों से सामने आया था कि अब अमेरिका में अधिक लोग निसंतान रहते हुए रिटायर हो रहे हैँ। इन आंकड़ों के मुताबिक 55 से 66 वर्ष के 19.6 प्रतिशत अमेरिकी निसंतान हैं। 65 से 74 वर्ष उम्र वर्ग में ऐसे लोगों की संख्या 15.9 और 75 वर्ष से ऊपर के लोगों में 10.9 प्रतिशत है।

एक दिलचस्प आंकड़ा यह सामने आया कि कैलिफॉर्निया राज्य के शहर सैन फ्रांसिस्को में अब कुल आबादी में बच्चों की संख्या महज 13 प्रतिशत रह गई है। 2010 में ये संख्या 13.4 फीसदी थी। इस शहर में आज बच्चों से ज्यादा संख्या पालतू कुत्तों की है।

सर्वे एजेंसी गैलप की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1930 के दशक में प्रति दंपति औसतन 3.5 बच्चे होते थे। आज ये संख्या गिर कर 2.5 रह गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ वर्षों में इसमें और गिरावट आएगी। क्योंकि अब अमेरिका में प्रजनन दर प्रति महिला 1.7 तक गिर चुकी है।

पिउ रिसर्च के सर्वे में पांच फीसदी लोगों ने कहा कि दुनिया के बिगड़ते पर्यावरण के कारण वे किसी नए शिशु को दुनिया में नहीं लाना चाहते। लीमैन स्टोन के मुताबिक असल में विवाह की दर में गिरावट आ रही है। स्त्री-पुरुष के साथ रहने की दर में भी गिरावट आई है। इसलिए बच्चों की संख्या घटना अस्वाभाविक नहीं है। उन्होंने वेबसाइट एक्सियोस.कॉम से कहा- ‘कई लोग इसको लेकर चिंतित रहते हैं कि वे अच्छे माता-पिता साबित नहीं होंगे। यह भी प्रजनन दर गिरने का कारण है।’


अमेरिका में पहले ट्रेंड था कि धार्मिक प्रवृत्ति के लोग सेकुलर रुझान वालों की तुलना में अधिक संतान पैदा करते थे। ऐसे लोग जल्दी शादी भी कर लेते थे। लेकिन हाल में ये अंतर भी घटा है। स्टोन के मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान धार्मिक प्रवृत्ति वाले अमेरिकियों में भी संतान की योजना टालने की प्रवृत्ति बढ़ी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed