फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Tahawwur Rana extradition to be heard in Los Angeles federal court tomorrow

अमेरिका: 26/11 हमले की साजिश में शामिल तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर संघीय अदालत में कल होगी सुनवाई

Wed, 23 Jun 2021 01:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 23 Jun 2021 01:36 AM IST
सार

  • राणा के प्रत्यर्पण के मामले में व्यक्तिगत सुनवाई की तारीख 22 अप्रैल के बजाय 24 जून कर दी गई थी
  • राणा 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले में शामिल होने के मामले में भारत में वांछित है
  • पाक मूल का 60 वर्षीय अमेरिकी नागरिक हेडली 2008 के मुंबई हमलों की साजिश रचने में था शामिल

विज्ञापन
America: Tahawwur Rana extradition to be heard in Los Angeles federal court tomorrow
तहाव्वुर राणा - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका की एक संघीय अदालत पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के मामले में बृहस्पतिवार को व्यक्तिगत सुनवाई करेगी। राणा को भारत ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले में उसकी संलिप्तता के कारण प्रत्यर्पित किए जाने का अनुरोध किया है। लॉस एंजिलिस की एक संघीय अदालत में होने वाली इस सुनवाई के लिए भारत से अधिकारियों का एक दल अमेरिका पहुंच गया है।

विज्ञापन


यहां अमेरिकी जिला अदालत की जज जैकलीन चुलजियान ने पांच अप्रैल के अपने आदेश में 59 वर्षीय राणा के प्रत्यर्पण के मामले में व्यक्तिगत सुनवाई की तारीख 22 अप्रैल के बजाय 24 जून कर दी थी।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका ने अदालत के समक्ष कई अभिवेदनों में प्रत्यर्पण के प्रमाणन संबंधी अनुरोध के पक्ष में भारत के समर्थन की घोषणा की है। राणा 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले में शामिल होने के मामले में भारत में वांछित है। वह लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी डेविड कोलमैन हेडली का बचपन का दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के अनुरोध पर राणा को मुंबई आतंकवादी हमले में संलिप्तता के आरोप में लॉस एंजिलिस में 10 जून, 2020 को फिर से गिरफ्तार किया गया था। पाक मूल का 60 वर्षीय अमेरिकी नागरिक हेडली 2008 के मुंबई हमलों की साजिश रचने में शामिल था। वह मामले में गवाह बनकर अमेरिका में 35 साल जेल काट रहा है।

अमेरिका प्रत्यर्पण के पक्ष में
अमेरिका का कहना है कि 59 वर्षीय राणा का प्रत्यर्पण भारत-अमेरिका में हुई संधि के अनुरूप है। संधि के मुताबिक, भारत सरकार ने राणा के औपचारिक प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है और अमेरिका ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


अमेरिका सरकार ने दलील दी है कि भारत प्रत्यर्पण के लिए राणा सभी मापदंडों को पूरा करता है। अमेरिका ने कहा कि वह राणा को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए प्रमाणन का अनुरोध करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed