{"_id":"61809f845f600c20b92e0d90","slug":"america-swpc-says-solar-storm-may-hit-the-earth-by-the-end-of-the-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : इस एसडब्ल्यूपीसी ने बयान जारी कर कहा- सप्ताह के अंत तक पृथ्वी से टकरा सकता है सौर तूफान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : इस एसडब्ल्यूपीसी ने बयान जारी कर कहा- सप्ताह के अंत तक पृथ्वी से टकरा सकता है सौर तूफान
Tue, 02 Nov 2021 07:46 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:46 AM IST
सार
एसडब्ल्यूपीसी ने बताया कि हाल ही में सूर्य से एक विशाल एक्स1 चमक निकली है जो सप्ताह के अंत तक सौर तूफान के रूप में पृथ्वी से टकरा सकती है। 28 अक्तूबर को एक शक्तिशाली आर3 रेडियो ब्लैक आउट देखा गया था। वैज्ञानिकों की टीम अब इस विशाल चमक के बारे में अध्ययन कर रही है जो कोरोनल मास इंजेक्शन (सीएमई) सिग्नेचर जैसा है।
विज्ञापन
solar storm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस सप्ताह के अंत तक एक सौर तूफान के पृथ्वी से टकराने का खतरा बना हुआ है। इसके कारण इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। अमेरिका के स्पेस वेदर प्रिडिक्शन सेंटर (एसडब्ल्यूपीसी) ने बयान जारी कर बताया है कि हाल ही में सूर्य से एक विशाल एक्स1 चमक निकली है जो सप्ताह के अंत तक सौर तूफान के रूप में पृथ्वी से टकरा सकती है।
विज्ञापन
एसडब्ल्यूपीसी ने बताया कि 28 अक्तूबर को एक शक्तिशाली आर3 रेडियो ब्लैक आउट देखा गया था। वैज्ञानिकों की टीम अब इस विशाल चमक के बारे में अध्ययन कर रही है जो कोरोनल मास इंजेक्शन (सीएमई) सिग्नेचर जैसा है। वैज्ञानिकों का कहना कि सीएमई इलेक्ट्रिकली चार्ज मैटर होता है।
विज्ञापन
इसी के साथ अंतरिक्ष में इसकी चुंबकीय शक्ति भी तेज होती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये विशाल सीएमई जब पृथ्वी से टकराएगा तो ये पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के संपर्क में आएगा जिससे क्रस्ट में बिजली पैदा हो सकती है जो कई तरह से नुकसानदेह हो सकती है।
विज्ञापन
सौर तूफान से इंटरनेट को खतरा
वैज्ञानिकों का कहना है कि ये सौर तूफान जब पृथ्वी से टकराएगा तो सैटेलाइटों के क्रिया-कलाप को प्रभावित कर सकता है। इससे इंटरनेट की दुनिया प्रभावित हो सकती है। हर सदी में इस तरह का तूफान एक बार आता है। अगर इस सदी में इस तरह का कोई सौर तूफान पृथ्वी से टकराता है तो कई उपग्रहों के साथ ऊर्जा संयंत्रों को नुकसान हो सकता है।