{"_id":"6186d12079698f27a94ac29a","slug":"america-stampede-at-rap-singers-program-in-houston-city-texas-8-people-killed-and-more-than-300-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : ह्यूस्टन शहर में रैप गायक के कार्यक्रम में मची भगदड़, 8 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : ह्यूस्टन शहर में रैप गायक के कार्यक्रम में मची भगदड़, 8 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल
Sun, 07 Nov 2021 12:31 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:31 AM IST
सार
टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर में एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह में भगदड़ मचने से इस हादसे के समय अमेरिकी रैपर ट्राविस स्कॉट को सुनने के लिए करीब 50 हजार संगीत प्रेमी मौजूद थे। हादसा तब हुआ जब कुछ लोग वीआईपी जोन में घुसने की कोशिश करने लगे और मंच पर भीड़ जमा होने लगी।
विज्ञापन
रैपर ट्रैविस स्कॉट कंसर्ट
- फोटो : twitter
विस्तार
अमेरिका में टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर में एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह की पहली ही रात को मची भगदड़ में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
50 हजार संगीत प्रेमियों के बीच कुछ लोगों के वीआईपी क्षेत्र से मंच पर बढ़ने के बाद हुआ हादसा
हादसे के समय अमेरिकी रैपर ट्राविस स्कॉट को सुनने के लिए करीब 50 हजार संगीत प्रेमी मौजूद थे। हादसा तब हुआ जब कुछ लोग वीआईपी जोन में घुसने की कोशिश करने लगे और मंच पर भीड़ जमा होने लगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अग्निशमन प्रमुख सैमुअल पेना ने बताया कि यह संगीत समारोह दो दिन का था लेकिन पहले ही दिन ट्रेविस स्कॉट की प्रस्तुति के दौरान लोगों की भीड़ वीआईपी जोन में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दूर-दूर बैठे लोगों के बीच में घुसी। यह भीड़ यहां से मंच की ओर बढ़ने से लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
सीएनएन की खबर के मुताबिक ह्यूस्टन में आयोजित एस्ट्रोवर्ल्ड समारोह में स्कॉट के कार्यक्रम के लिए बिके टिकटों को भगदड़ के बाद तुरंत रद्द करना पड़ा। एबीसी13 न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक छोटे से दायरे में सैकड़ों लोग आ गए। एक बार भीड़ बढ़ने के बाद कुछ लोग उस समय अस्थायी शौचालय के ऊपर चढ़ने लगे जब सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ का प्रबंधन करने की कोशिश की। अधिकारियों ने 17 लोगों को अस्पताल पहुंचाया जिनमें से 11 को दिल का दौरा पड़ा था।
भीड़ देखकर लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई
ह्यूस्टन में अग्निशमन विभाग के प्रमुख सैमुअल पेना ने बताया, भीड़ के मंच की ओर बढ़ने के कारण लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई। घबरा कर लोग गिरने लगे, जिसके कारण हालात और भी खराब हो गए। उनके मुताबिक 300 से अधिक लोगों का इलाज समारोह स्थल के पास ही फील्ड अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम की वेबसाइट के मुताबिक समारोह के आयोजक स्वयं रैपर स्कॉट हैं और वार्षिक समारोह का यह तीसरा साल है। उन्होंने फिलहाल इस हादसे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।