{"_id":"5df8130c8ebc3e88043935f1","slug":"america-reacted-on-protests-in-india-regarding-citizenship-amendment-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून पर अमेरिका की अपील, सरकार सुरक्षा करे और प्रदर्शनकारी हिंसा से बचें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नागरिकता कानून पर अमेरिका की अपील, सरकार सुरक्षा करे और प्रदर्शनकारी हिंसा से बचें
Tue, 17 Dec 2019 04:58 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 17 Dec 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों को लेकर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, 'नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रही घटनाओं पर हम नजर रख रहे हैं। हम अपील करते हैं कि शांतिपूर्ण विधानसभा के अधिकार का सम्मान और सुरक्षा की जाए। हम प्रदर्शनकारियों से भी अपील करते हैं कि हिंसा से बचें।'
विज्ञापन
US State Department Spokesperson to ANI: We are closely following developments regarding the #CitizenshipAmendmentAct. We urge authorities to protect and respect the right of peaceful assembly. We also urge protestors to refrain from violence. 1/2 pic.twitter.com/SSECx0cSNe
— ANI (@ANI) December 16, 2019
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, धार्मिक स्वतंत्रता और कानून के तहत समानता हमारे दोनों लोकतंत्रों के आधार हैं। अमेरिका भारत से अपील करता है कि अपने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को देखते हुए अपने धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा करे।
विज्ञापन