{"_id":"61a41de63c687f322f76ef6d","slug":"america-ordered-27-russian-diplomats-to-leave-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : रूस के 27 राजनयिकों को देश छोड़ने का दिया आदेश, अब केवल 200 डिप्लोमैट बचे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : रूस के 27 राजनयिकों को देश छोड़ने का दिया आदेश, अब केवल 200 डिप्लोमैट बचे
Mon, 29 Nov 2021 05:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 29 Nov 2021 05:55 AM IST
सार
साल 2016 से अमेरिका ने रूस दोनों देशों के संबंध लगातार बिगड़ रहे हैं। रूस के राजदूत अनातोली एंटोनोव ने बताया कि राजनयिकों को 30 जनवरी तक अपने परिवार के साथ अमेरिका छोड़ना होगा। उन्हाेंने बताया कि रूसी दूतावास पहले ही स्टाफ की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका - रूस
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने रूस के 27 राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। इस आदेश को दोनों देशों के बिगड़ते संबंधों का एक और संकेत माना जा रहा है। साल 2016 से दोनों देशों के संबंध लगातार बिगड़ रहे हैं। रूस के राजदूत अनातोली एंटोनोव ने बताया कि राजनयिकों को 30 जनवरी तक अपने परिवार के साथ अमेरिका छोड़ना होगा। उन्हाेंने बताया कि रूसी दूतावास पहले ही स्टाफ की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन
रूस के केवल 200 डिप्लोमैट बचे
एक रूसी यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्हाेंने बताया कि इससे पहले 100 राजनयिकों को परिवार सहित अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था। रूस की विदेश मंत्रालय प्रवक्ता मारिया जखारोवा के अनुसार अक्तूबर 29 तक यहां केवल 200 राजनयिक बचे हैं।
विज्ञापन
इनमें संयुक्त राष्ट्र के लिए रूसी मिशन स्टाफ भी शामिल है। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने बताया था कि अमेरिका के रूस में मौजूद मिशन में सदस्यों की संख्या 2017 में 1200 थी, जो अक्तूबर 2021 तक घट कर 120 रह गई है। उन्होंने इसकी वजह रूस के प्रतिबंधों को बताया। अमेरिका को यहां दूतावास चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन