फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America News: Science teacher in New York arrested after she vaccinated a student at home

अमेरिका: विज्ञान शिक्षिका ने छात्र को घर पर लगाया कोरोना का टीका, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Thu, 06 Jan 2022 12:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Jan 2022 12:03 PM IST
सार

इससे पहले अमेरिका से एक और मामला समाने आया था। एक व्यक्ति ने सिलिकॉन के हाथ का इस्तेमाल करके स्वास्थ्य कर्मियों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की थी। वह बिना वैक्सीन लगवाए सर्टिफिकेट हासिल करना चाहता था।

विज्ञापन
America News: Science teacher in New York arrested after she vaccinated a student at home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका में एक विज्ञान शिक्षिका को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि शिक्षिका ने अपने घर पर 17 वर्षीय छात्र को कोरोना का टीका लगाया, जबकि महिला इसके लिए अधिकृत नहीं थी। महिला की पहचान 54 वर्षीय लौरा रूसो के रूप में की गई है। वह पेशे से विज्ञान शिक्षिका है। अभी तक मामले में यह भी पता नहीं चल सका है कि महिला के पास कोरोना वैक्सीन कैसे पहुंची। पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय छात्र को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए महिला शिक्षिका ने उसके माता-पिता से भी इजाजत नहीं ली थी।

विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद की गई शिकायत 
न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत छात्र की मां की ओर से की गई थी। उन्हें अपने बेटे को वैक्सीन की डोज लगाने के बारे में पता चला था, इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो क्लिप भी सामने आया। इसके बाद पुलिसने लौरा रूसो को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि महिला पेशेवर न तो पेशेवर चिकित्सक है और न ही वह टीका लगाने के लिए अधिकृत की गई है । मामला सामने आने के बाद स्कूल से भी रूसो को निकाल दिया गया है। 
विज्ञापन


वैक्सीनेशन सेंटर पर ही लग सकती है वैक्सीन
पुलिस ने बताया कि कोविड-19 टीका सिर्फ और सिर्फ वैक्सीनेशन सेंटर पर ही लगाया जा सकता है। वहीं इसके लिए मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है और उन्हें इसके लिए अधिकृत भी किया गया है। कोई भी वैक्सीनेशन सेंटर के अलावा वैक्सीन नहीं लगवा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed