{"_id":"5dd87c1a8ebc3e5491426f71","slug":"america-mike-pompeo-said-restrictions-on-iran-will-be-tightened-if-we-get-evidence-of-repression","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी हमें दमन के सुबूत भेजें, हम सरकार पर और कड़े करेंगे प्रतिबंध : अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरानी हमें दमन के सुबूत भेजें, हम सरकार पर और कड़े करेंगे प्रतिबंध : अमेरिका
Sat, 23 Nov 2019 05:53 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 23 Nov 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
माइक पोम्पियो (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बृहस्पतिवार को ईरानियों से कहा कि वे विरोध प्रदर्शन के दमन की तस्वीरें और अन्य सूचनाएं अमेरिका से साझा करें ताकि वह ईरानी सरकार के खिलाफ प्रतिबंध और कड़े करने जैसी कार्रवाई कर सकें। बता दें कि ईरान में पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और इसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पोम्पियो ने ट्वीट कर कहा, प्रदर्शनकारी हमारे साथ वे वीडियो, तस्वीरें और सूचनाएं साझा करें जिनमें सरकार उनके प्रदर्शन को कुचलने के लिए कार्रवाई कर रही है। अमेरिका दुनिया के सामने ईरान की तस्वीर सामने लाएगा और सरकार पर प्रतिबंध और कड़े करेगा। ईरान सरकार ने देश में इंटरनेट बंद कर दिया है, जिससे वहां की खबरें दुनिया के सामने नहीं आ पा रहीं।
विज्ञापन
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर कहा था कि ईरान ने ‘मौत और त्रासदी’ पर पर्दा डालने के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है। ईरान इतना अस्थिर हो चुका है कि शासन ने पूरी इंटरनेट प्रणाली को ठप करवा दिया ताकि ईरान की जनता देश में जारी भयंकर हिंसा के बारे में बात भी नहीं कर पाए।
विज्ञापन