फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america indicts three sri lankan citizens in easter attacks

ईस्टर हमलों में अमेरिका ने तीन श्रीलंकाई नागरिकों को आरोपित किया

Sun, 10 Jan 2021 03:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 10 Jan 2021 03:34 AM IST
विज्ञापन
america indicts three sri lankan citizens in easter attacks
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका ने साल 2019 में श्रीलंका में हुए ईस्टर हमलों के लिए जिम्मेदार आईएसआईएस समर्थकों के एक समूह में  शामिल रहे श्रीलंका के तीन नागरिकों को आरोपित किया है। इन हमलों में 268 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


अमेरिका की संघीय अपराध शिकायत के अनुसार मोहम्मद नौफर, मोहम्मद अनवर मोहम्मद रिस्कन और अहमद मिलहान हयातू मोहम्मद फिलहाल श्रीलंका में हिरासत में हैं। अमेरिका की लास एंजिलिस जिला अदालत में 11 दिसंबर को मामला दाखिल किया गया था।
विज्ञापन


आईएआईएस समर्थकों के समूह के ‘दूसरा अमीर’ नौफर का काम मूल रूप से समूह के एजेंडे को आगे बढ़ाना, आईएसआईएस में भर्तियां करना और प्रशिक्षणों की रखवाली करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन सी डेमर्स ने कहा, श्रीलंका में ईस्टर पर आईएसआईएस के हमलों में पांच अमेरिकियों समेत 268 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से कई लोगों की मौत उस समय हुई थी जब वे इबादत कर रहे थे। आज हमने इन संदिग्धों को मौतों का जिम्मेदार मानते हुए आरोप दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed