फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America : Indian National found guilty in call center scam

अमेरिका : कॉल सेंटर घोटाले में एक और भारतीय नागरिक दोषी, 16 महीने की कैद

Wed, 03 Apr 2019 05:42 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 03 Apr 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
America : Indian National found guilty in call center scam
कॉल सेंटर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कॉल सेंटर घोटाला मामले में दोषी करार दिए गए एक भारतीय नागरिक को 16 महीने कैद की सजा सुनाई गई है। इस घोटाले में 340 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी हुई थी जिससे 2,00,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ था। न्याय विभाग ने बुधवार को बताया कि महबूब मंसुराली चरानिया ने जनवरी में धन के अवैध लेन-देन के कारोबार में लिप्त होने का दोष स्वीकार किया था। इसके बाद उसे मामले में दोषी ठहराया गया।

विज्ञापन


विभाग का कहना है कि 16 महीने की सजा के बाद तीन साल तक उनपर नजर रखी जाएगी। चरानिया को विशेष समीक्षा के लिए 100 डॉलर की राशि देने और योजना के पीड़ितों को क्षतिपूर्ति के रूप में 2,03,958.02 डॉलर देने का आदेश भी दिया गया है। अमेरिकी अटॉर्नी ब्यूंग जे 'बीजे' पैक ने कहा, ‘चरानिया जिस घोटाले का हिस्सा था उसमें फोन के जरिए झूठ बोलकर, डरा कर, उगाही की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठे गए थे।’
विज्ञापन


अमेरिकी जांच में ऐसे 140 घोटालेबाजों की पहचान हुई है जिनके खिलाफ संघीय आपराधिक कार्यवाही चल रही है या चल चुकी है। घोटालों में कॉल करने वालों ने आईआरएस कर्मचारी होने का नाटक किया और करों और शुल्क के भुगतान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य घोटालों में अनुदान घोटाले शामिल थे, जहां कॉल करने वालों ने पीड़ितों को काल्पनिक अनुदान के लिए अग्रिम शुल्क जमा करने का निर्देश दिया, स्टूडेंट लोन जहां पीड़तों को धमकी दी गई कि वह लोन से जुड़े फर्जी टैक्स जमा करें। इसके अलावा पीड़ितों के कंप्यूटर हैक कर उन्हें लॉक किया गया और जब तक पीड़ित द्वारा पैसे देने पर ही उन्हें एक्सेस देने की बात कही गई। 

अगर पीड़ित पैसे देने के लिए राजी हो जाते तो कॉल सेंटर से चरनिया फर्जी नाम से वायर ट्रांसफर से पैसे जमा करने को कहता। इसमें मनीग्राम और वेस्टर्न यूनियन से पैसे भेजे गए। 


चरनिया को सजा सुनाने से एक दिन पहले ही एक और भारतीय को भारत स्थित कॉल सेंटर घोटाले में आठ साल नौ महीने की सजा सुनाई गई थी। नौ जनवरी को आरोपों के लिए दोषी ठहराए गए 31 वर्षीय निशित कुमार पटेल को भी फ्लोरिडा की अदालत ने 2,00,000 अमेरिकी डॉलर नकद और लैंड रोवर गाड़ी को जब्त करने के लिए कहा, जिसे अक्टूबर 2018 में जब्त कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed