फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America imposed sanctions on 275 organizations including 15 Indians, accused of supporting Russia's military-i

US: अमेरिका ने 15 भारतीय सहित 275 संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध, रूस के सैन्य-औद्योगिक अड्डे के समर्थन का आरोप

Sat, 02 Nov 2024 06:17 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 02 Nov 2024 06:17 AM IST
सार

US: अमेरिका ने 15 भारतीय कंपनी सहित अलग-अलग देशों की 275 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। ट्रेजरी विभाग ने बताया कि जिन देशों की कंपनियों पर बैन लगाया गया है उनमें चीन, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड व तुर्की की कंपनियां भी शामिल हैं।
 

विज्ञापन
America imposed sanctions on 275 organizations including 15 Indians, accused of supporting Russia's military-i
जो बाइडन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका ने रूस के सैन्य-औद्योगिक अड्डे का समर्थन करने के लिए 15 भारतीयों सहित 275 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने गुरुवार को कहा कि जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें चीन, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड व तुर्की की कंपनियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन


उप सचिव वैली एडमो ने दी जानकारी
इन पर रूस को उन्नत तकनीक और उपकरण आपूर्ति करने का आरोप है। ट्रेजरी विभाग के उप सचिव वैली एडेमो ने कहा, अमेरिका दुनियाभर की उन कंपनियों पर नजर बनाए हुए जो रूस को यूक्रेन के खिलाफ अपने अनैतिक युद्ध को चलाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही एडेमो ने कहा आज की कार्रवाई से स्पष्ट है कि अमेरिका रूस की युद्ध क्षमता को विकसित नहीं होने देगा। वो लोग अथवा संस्था जो रूस की सहायता करेंगे उन्हें रोकने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


भारत के इन कंपनियों पर लगा बैन
वहीं बात अगर भारत की प्रतिबंधित कंपनियों की करें तो ट्रेजरी विभाग के अनुसार, भारत स्थित अभार टेक्नोलॉजीज एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, डेनवास सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, एम्सिस्टेक, गैलेक्सी बियरिंग्स लिमिटेड समेत अन्य कंपनियों पर प्रतिबंध लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed