फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America Free Hindi classes starts for Americans, foreign nationals in Indian Embassy

अमेरिका: भारतीय दूतावास में अमेरिकियों, विदेशी नागरिकों के लिए शुरू हुई निःशुल्क हिंदी कक्षाएं

Tue, 14 Jan 2020 02:13 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 14 Jan 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
America Free Hindi classes starts for Americans, foreign nationals in Indian Embassy
indian embassy in america - फोटो : social media

अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास हिंदी भाषा सीखने और भारत की उदार संस्कृति के बारे में समझ बढ़ाने के इच्छुक अमेरिकियों और विदेशी नागरिकों के लिए इस वर्ष की नि:शुल्क हिंदी कक्षाएं शुरू करने जा रहा है। भारतीय दूतावास ने सोमवार को एक बयान में कहा कि दूतावास में भारतीय संस्कृति के शिक्षक मोक्सराज 16 जनवरी से यह कक्षाएं लेंगे।

विज्ञापन


मोक्सराज ने कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। भारत के बारे में सही जानकारी हासिल करने के लिए लोग हिंदी सीखना चाहते हैं। भारत की कला-संस्कृति, वास्तुकला, परिवार प्रणाली, वैवाहिक जीवन, हिंदी फिल्में, योग-ध्यान, पाक-कला, राजनीति और कारोबार के बारे में ज्ञान बढ़ाने के लिए करोड़ों लोगों के बीच हिंदी को लेकर रुचि बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हिंदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास पिछले दो साल से मिशन में विभिन्न देश के लोगों को हिंदी सिखाने के लिए नि:शुल्क कक्षाओं का आयोजन कर रहा है। उसने जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय और जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित अमेरिकी उच्च शिक्षा केंद्रों के साथ भागीदारी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दूतावास अमेरिका की नई पीढ़ी को हिंदी से जोड़ने के लिए विशेष योजना पर भी विचार कर रहा है। भारतीय मूल के कई संगठन कवि सम्मेलन और विभिन्न प्रकार की हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर हिंदी की लोकप्रियता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

मोक्सराज ने कहा कि हिंदी और संस्कृत कई स्थानों पर सिखाई जाती है और गीता के श्लोक भी पढ़ाए जाते हैं। मोक्सराज वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में नियुक्त पहले सांस्कृतिक राजनयिक हैं। उन्हें यहां भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने भारतीय संस्कृति शिक्षक के रूप में नियुक्त किया है।


वह वाशिंगटन डीसी, वर्जिनिया, मैरीलैंड, वेस्ट वर्जिनियन और केंटकी जैसे कई स्थानों पर हिंदी, भारतीय संस्कृति, योग और संस्कृति की शिक्षा देते हैं। उन्होंने 2018 और 2019 में भारतीय दूतावास में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed