फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America expresses shocked and outrage against an American shot dead in Pakistani court room

ताहिर नसीम को पाकिस्तान के कोर्ट में मारी गोली, अमेरिका ने ईश-निंदा कानून में सुधार लाने को कहा

Fri, 31 Jul 2020 08:30 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 31 Jul 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
America expresses shocked and outrage against an American shot dead in Pakistani court room
अमेरिका का झंडा - फोटो : Social media

पाकिस्तान के कोर्ट में एक अमेरिकी नागरिक की मौत पर अमेरिका ने दुख और आश्चर्य जताया है। अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वो अपने ईश-निंदा कानून और न्यायालय प्रणाली में सुधार लाए जो ऐसे अपराध करने की अनुमित देता है। अमेरिका के डिप्टी प्रवक्ता केल ब्राउन ने कहा कि अमेरिकी नागरिक ताहिर नसीम की पाकिस्तान में हुई मृत्यु से हम हताश, दुखी और नाराज हैं।

विज्ञापन



ब्राउन ने कहा कि अमेरिकी सरकार की तरफ से साल 2018 में नसीम को हिरासत में लेने के बाद उन्हें और उनके परिवार को दूतावास संबंधी सहायता प्रदान की गई है और पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले को लेकर लगातार बात की गई है कि वो नसीम का ऐसे निंदनीय परिणामों में बचाव करें।
विज्ञापन


ब्राउन ने कहा कि हमें नसीम के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं, हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वो अपने यहां ईश-निंदा कानून और न्यायालय प्रणाली में सुधार करे ताकि ऐसे निंदनीय कार्यों को अंजाम ना दिया जा सके। इसके अलावा पाकिस्तान से कहा गया है कि वो संदिग्ध अपराधी पर कानून के तहत अभियोग लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पाकिस्तान के एक न्यायालय में ताहिर अहमद नसीम को गोली मार दी गई है, उसका ईश-निंदा कानून के तहत ट्रायल चल रहा था। ताहिर अल्पसंख्यक समुदाय अहमदी समुदाय से था। एक युवा आक्रमणकारी जिसका नाम खालिद खान है, कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद कोर्ट में घुसा, उसने ताहिर को गोली मार दी। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


नसीम को दो साल पहले ईश-निंदा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान में सदियों से अहमदिया मौत, डर और धमकी भरे माहौल में रह रहे हैं। पाकिस्तान में इनकी आबादी 40 लाख के आस-पास होगी। पाकिस्तान का विवादित ईश-निंदा कानून किसी को भी मृत्यु की सजा सुना सकता है जो उनके भगवान, इस्लाम और दूसरे धार्मिक तत्वों का अपमान करते हैं।

 पाकिस्तान में कई अल्पसंख्यक आबादी जैसे हिंदू, सिख, अहमदिया और क्रिस्चियन ममुदाय के लोगों को ईश-निंदा कानून के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed