{"_id":"5e2a71f58ebc3e4afd2fcc26","slug":"america-donald-trump-broke-his-old-record-on-the-day-of-impeachment-trial-by-retweeting-142-tweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ट्रंप ने महाभियोग ट्रायल के दिन 142 ट्वीट-रीट्वीट कर तोड़ा अपना पुराना रिकॉर्ड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: ट्रंप ने महाभियोग ट्रायल के दिन 142 ट्वीट-रीट्वीट कर तोड़ा अपना पुराना रिकॉर्ड
Fri, 24 Jan 2020 12:07 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा ट्वीट और रीट्वीट करने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ट्रंप ने 142 ट्वीट और रीट्वीट कर अपनी बातों को रखा। इससे पहले ट्रंप ने 12 दिसंबर को सबसे ज्यादा 123 ट्वीट करने का रिकॉर्ड निचले सदन में हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के सेशन के दौरान बनाया था, जिसमें उनके खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए दो कानूनी प्रावधानों को मंजूरी दिलाने के लिए बहस हुई थी।
विज्ञापन
बुधवार को ट्रंप के ज्यादातर ट्वीट और रीट्वीट अमेरिकी सीनेट महाभियोग ट्रायल से संबंधित थे। वहीं, इस दौरान 13 घंटे तक अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मौजूद होने की वजह से ट्रंप ने अपने ट्वीट की शुरुआत वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से जुड़े ट्वीट से की। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने बुधवार को वहां से स्थानीय समयानुसार सुबह छह से सात बजे के बीच 41 ट्वीट किए। इनमें से ज्यादातर पोस्ट उन संदेशों और वीडियो और फोटो के रीट्वीट थे, जो रिपब्लिकन सांसदों और अन्य ट्रंप समर्थकों ने साझा किए थे।
विज्ञापन
महाभियोग ट्रायल का सामना कर रहे ट्रम्प, शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर सीनेट में महाभियोग ट्रायल चल रहा है। उन पर आरोप हैं कि उन्होंने दो डेमोक्रेट्स और अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए यूक्रेन पर दबाव डाला था। साथ ही उन्होंने निजी और सियासी फायदे के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए 2020 राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने पक्ष में यूक्रेन से विदेशी मदद मांगी थी।