{"_id":"5e3f87618ebc3ee5f857c7df","slug":"america-children-and-mother-death-due-to-fire-broke-out-in-house-in-mississippi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : मिसिसिपी में एक घर में आग लगने से मां सहित छह बच्चों की मौत, पिता घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : मिसिसिपी में एक घर में आग लगने से मां सहित छह बच्चों की मौत, पिता घायल
Sun, 09 Feb 2020 09:45 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, क्लींटन (अमेरिका)
पीटीआई, क्लींटन (अमेरिका)
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के मिसिसिपी में एक घर में आग लगने से मां सहित छह बच्चों की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर के प्रवक्ता मार्क जोनस ने बताया कि क्लींटन स्थित घर में देर रात करीब साढ़े 12 बजे आग लग गई। पिता ने बच्चों और पत्नी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा और हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन
जोनस ने बताया कि बच्चों का पिता घटनास्थल से जाने को तैयार नहीं था, लेकिन उसे घायल होने के कारण एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में ब्रिटनी प्रेस्ली (33), ब्रूकशायर (15), लेन प्रेस्ली (13), लॉसन प्रेस्ली (12), ग्रेसन प्रेस्ली (छह) , मैलकम प्रेस्ली (चार) और फेलीसिटी प्रेस्ली (एक) की मौत हो गई।
विज्ञापन
जोनस ने बताया कि शहर का फायर मार्शल ऑफिस आग लगने के कारण का पता लगा रहा है।