फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America announces bounty on top Iranian leaders 10 million dollar reward for information on Mojtaba Khamenei

US: सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर एक करोड़ डॉलर का इनाम, अमेरिका ने ईरानी नेतृत्व को घोषित किया वांछित

Fri, 13 Mar 2026 11:57 PM IST
Himanshu Singh Chandel वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Fri, 13 Mar 2026 11:57 PM IST
सार

अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और उनसे जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी देने पर 1 करोड़ डॉलर तक इनाम देने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश विभाग के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम के तहत यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
America announces bounty on top Iranian leaders 10 million dollar reward for information on Mojtaba Khamenei
इन पर इनाम किया गया घोषित - फोटो : X-@RFJ_USA

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और उनसे जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी देने पर बड़ा इनाम घोषित किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस के तहत इन लोगों के बारे में ठोस जानकारी देने वाले को अधिकतम एक करोड़ डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। यह कदम ईरान की सैन्य और सुरक्षा संरचना से जुड़े नेटवर्क पर दबाव बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग की डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस ने एक बैनर जारी कर उन लोगों की सूची सार्वजनिक की है जिनके बारे में जानकारी मांगी जा रही है। इस सूची में मोजतबा खामेनेई के अलावा उनके पिता के पूर्व डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेजाजी और ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी का नाम भी शामिल है। अमेरिका का कहना है कि ये लोग ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी से जुड़े अहम फैसलों और गतिविधियों में भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- H1B Visa: एच-1बी वीजा नियमों में बदलाव, अब वेतन से तय होगा अमेरिका में नौकरी का मौका; कैसे मिलेगी प्राथमिकता?

किन-किन अधिकारियों के बारे में जानकारी मांगी गई है?
अमेरिका की ओर से जारी सूची में कई और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें ईरान के सर्वोच्च नेता के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार याह्या रहीम सफावी, ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी और खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब का नाम भी बताया गया है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इन सभी लोगों का संबंध उन नेटवर्क से है जो आईआरजीसी की गतिविधियों से जुड़े माने जाते हैं।


सूची में किन पदों का भी जिक्र किया गया है?
जारी बैनर में चार अहम पदों का भी उल्लेख किया गया है, हालांकि इन पदों पर बैठे लोगों के नाम नहीं बताए गए हैं। इनमें सुप्रीम डिफेंस काउंसिल के सचिव, सर्वोच्च नेता के सैन्य कार्यालय के प्रमुख, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर-इन-चीफ और ईरान के सर्वोच्च नेता के एक वरिष्ठ सलाहकार का पद शामिल है। अमेरिका का मानना है कि ये पद भी आईआरजीसी की गतिविधियों से सीधे जुड़े हुए हैं।

अमेरिका ने इन लोगों पर क्या आरोप लगाए हैं?
अमेरिका का आरोप है कि सूची में शामिल ये लोग आईआरजीसी के अलग-अलग हिस्सों को निर्देश देने और संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं। अमेरिकी एजेंसियों का कहना है कि आईआरजीसी दुनिया के कई हिस्सों में अभियानों की योजना बनाने, उन्हें संगठित करने और उन्हें अंजाम देने में शामिल रहा है। इसी कारण इन अधिकारियों और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी देने वालों से संपर्क कैसे किया जा सकता है?
रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम के अनुसार जिन लोगों के पास इन अधिकारियों या आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडरों और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी है, वे सुरक्षित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म और टोर नेटवर्क आधारित संचार प्रणाली का इस्तेमाल करने की सुविधा दी गई है। कार्यक्रम के अनुसार यदि दी गई जानकारी उपयोगी साबित होती है तो सूचना देने वाले को अधिकतम एक करोड़ डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है।

अन्य वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed