फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America A man fired a handgun into a crowd of people outside a Philadelphia bar injured seven people

अमेरिका: फिलाडेल्फिया में बार के बाहर एक शख्स ने भीड़ पर बरसाईं गोलियां, 4 की हालत गंभीर

Sun, 28 Mar 2021 07:33 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Mar 2021 07:33 AM IST
विज्ञापन
America A man fired a handgun into a crowd of people outside a Philadelphia bar injured seven people
अमेरिका में फिर फायरिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में एक शख्स ने बार के बाहर भीड़ पर फायरिंग कर दी। इसमें 7 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर है। यह घटना शुक्रवार शाम को हुई। पुलिस फिलहाल  हमलावर की तलाश कर रही है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए लोगों की उम्र 42, 23, 21 और 18 साल है। 21 साल के एक युवक और 17 साल के दो बच्चों की हालत स्थिर है। अब तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

 

स्थानीय मीडिया ने बताया कि गोल्फ एंड सोशल स्पोर्ट्स बार में काफी भीड़ थी। यह जगह शहर के व्यस्त रहने वाले डेलावेयर एवेन्यू के पास है। इसी दौरान एक शख्स ने हैंडगन से भीड़ पर गोलियां चला दीं। मौके पर पहुंची पुलिस को एक स्टोर में दो और बार में दो घायल मिले। तीन अन्य लोग अपने वाहनों से हॉस्पिटल गए।

विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सर्विलांस वीडियो में एक एसयूवी और सफेद कार के आसपास कई लोग दिखाई दे रहे हैं। ये सभी रिवर्स कैसिनो की पार्किंग में मौजूद हैं। बाद में वे ग्रे रंग की एक कार से निकल गए। पुलिस ने कहा कि उन्हें बाद में एसयूवी में दो हैंड गन मिली हैं। सफेद कार के बारे में पता चला है कि वह चोरी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस घटना से पहले फिलाडेल्फिया के एक बाइक पर सवार दो लड़कों को गोली मारी गई थी। उनमें से एक की मौत हो गई थी। उस शूटिंग में एक संदिग्ध की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि दोनों घटनाओं में कोई संबंध नहीं है। अमेरिका में 16 से 22 मार्च तक भीड़ पर फायरिंग की  घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed