{"_id":"60cbb2724af66909824dae22","slug":"america-a-dentist-accused-of-sexual-harassment-9-female-patients-women-27-to-73-years-old-included-among-the-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: डेंटिस्ट पर 9 महिला मरीजों के साथ दुष्कर्म का आरोप, पीड़ितों में 27 साल से लेकर 73 साल तक की महिला शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: डेंटिस्ट पर 9 महिला मरीजों के साथ दुष्कर्म का आरोप, पीड़ितों में 27 साल से लेकर 73 साल तक की महिला शामिल
Fri, 18 Jun 2021 02:42 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 18 Jun 2021 02:42 AM IST
सार
- एक डेंटिस्ट पर 9 मरीजों के साथ यौन शोषण, यौन हिंसा और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। उसके अपराध पर अदालत में सुनवाई चल रही है। पीड़ितों में 27 साल से लेकर 73 साल तक की महिला मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिका में लॉस एंजिलिस के 50 साल के एक डेंटिस्ट पर 9 मरीजों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। डेंटिस्ट पर आरोप है कि ये सारी घटनाएं 2013 और 2018 के बीच उसके क्लीनिक की हैं।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट एटॉर्नी के कार्यालय के मुताबिक, पीड़ितों में 27 से 73 साल तक महिलाएं शामिल हैं। आरोपी एमड फैथी मोएवाद बीते सोमवार को अदालत में सुनवाई के लिए हाजिर हुआ था। दुष्कर्म के मामले में पिछले गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया गया था और सोमवार को उसके खिलाफ आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
लॉस एंजिल्स काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जॉर्ज गैसकॉन ने बताया कि आरोपी उन मरीजों को निशाना बनाता था जो उसके अपराध की रिपोर्ट लिखा नहीं सकती थीं। डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने अन्य पीड़ितों से आगे आकर मामला सामने लाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने इन घटनाओं को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा, इस प्रकरण में विशेष तौर पर पीड़ितों में कम आमदनी वाले लोग और प्रवासी शामिल हैं जिनके खौफ के कारण अपराध की रिपोर्ट दर्ज कराने की कम संभावना होती है। हम संभावित अन्य पीड़ितों से आगे आने को कह रहे हैं ताकि हमारे समाज (समुदाय) को सुरक्षित रखने में मदद मिल सके। मामले से जुड़ी किसी तरह की जानकारी होने पर पीड़ितों को पुलिस में रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया गया है।
डेंटिस्ट क्लीनिक में इलाज करते समय महिला मरीजों को बनाता था निशाना
2019 में पहली बार एक महिला रोगी ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उसका कहना है कि एक बार डीप क्लीनिंग के लिए वह डेंटिस्ट के क्लीनिक गई थी, उस वक्त आरोपी ने अपने हाथ उसके शर्ट पर रखा और एनेस्थीसिया की हालत में होने के बावजूद छेड़छाड़ की।
महिला ने फौरन विरोध करने की कोशिश की और घटना की जानकारी उसके डेंटल असिस्टेंट और सेक्रेटरी को दी। कानूनी दस्तावेजों के मुताबिक, सेक्रेटरी ने जवाब दिया, हम जानते हैं, लेकिन उसके बारे में या उसके खिलाफ हम कुछ भी नहीं कर सकते।