{"_id":"60ef38b0e3339b1baf73ffb0","slug":"america-a-bill-introduced-in-the-house-of-representatives-for-stronger-relations-with-indo-pacific-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : हिंद-प्रशांत देशों के साथ मजबूत रिश्तों के लिए प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : हिंद-प्रशांत देशों के साथ मजबूत रिश्तों के लिए प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश
Thu, 15 Jul 2021 12:49 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:49 AM IST
सार
- कांग्रेस सदस्य जोआक्विन कास्त्रो ने इस विधेयक में कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी, जापान, ऑस्ट्रेलिया समेत प्रमुख रक्षा साझेदारों, भारत, ब्रिटेन तथा फ्रांस समेत नाटो सहयोगियों के साथ सहयोग बढ़ाया जाए ताकि क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था कायम की जा सके।
विज्ञापन
United States House of Representative
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सांसद जोआक्विन कास्त्रो ने हिंद महासागर क्षेत्र को हिंद-प्रशांत का बेहद अहम हिस्सा बताते हुए प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक पेश किया है। यह विधेयक क्षेत्र में भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ रिश्तों की मजबूती के बारे में है। सांसद ने कहा कि इस क्षेत्र में अमेरिका के राजनीतिक, आर्थिक तथा सुरक्षा हित हैं।
विज्ञापन
भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान से अमेरिकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने को अहम बताया
कांग्रेस सदस्य जोआक्विन कास्त्रो की ओर से लाए गए विधेयक ‘हिंद महासागर क्षेत्र रणनीतिक समीक्षा अधिनियम’ में कहा गया है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी भागीदारी के तौर पर उसकी नीति होनी चाहिए कि वह क्षेत्र के देशों, वहां की सरकारों, समाज तथा निजी क्षेत्रों के साथ मजबूत संबंध बनाए और क्षेत्र में अमेरिका की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा दे।
विज्ञापन
इसमें मांग की गई है कि सुरक्षा सहयोग के नियमन की खातिर भारत-अमेरिकी रिश्तों को प्रोत्साहन देना जारी रखा जाए। विधेयक में कहा गया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के सहयोगी, जापान, ऑस्ट्रेलिया समेत प्रमुख रक्षा साझेदारों, भारत, ब्रिटेन तथा फ्रांस समेत नाटो सहयोगियों के साथ सहयोग बढ़ाया जाए ताकि क्षेत्र में नियम आधारित व्यवस्था कायम की जा सके।
विज्ञापन