{"_id":"5f08a6858ebc3e63df421396","slug":"amazon-makes-employees-delete-tiktok-from-their-phones-citing-security-concerns","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : सुरक्षा कारणों के चलते अमेजन अपने कर्मियों से डिलीट करवा रही टिक टॉक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : सुरक्षा कारणों के चलते अमेजन अपने कर्मियों से डिलीट करवा रही टिक टॉक
Sat, 11 Jul 2020 04:28 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 11 Jul 2020 04:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपने कर्मचारियों के फोन से चीनी एप टिकटॉक डिलीट करने को कह रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन ने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। बता दें कि बीते दिनों भारत सरकार ने भी डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर टिक टॉक समेत 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
Amazon makes employees delete TikTok from their phones, citing security concerns, reports New York Times.
— ANI (@ANI) July 10, 2020
बहरहाल, रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक ई-मेल में कहा है कि सभी कर्मचारी अपने उन डिवाइस से यह एप डिलीट करें, जिसमें वह 'अमेजन ई-मेल' सेवा का उपयोग करते हैं। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों को शुक्रवार तक मुख्य रूप से अपने मोबाइल से यह एप डिलीट करनी होगी।
विज्ञापन
ऐसा नहीं करने की स्थिति में वह अपने मोबाइल पर अमेजन की ईमेल सेवा का उपयोग नहीं कर पाएंगे। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि कर्मचारी अपने लैपटॉप में ब्राउजर से टिकटॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन ने टिकटॉक बैन करने के दिए थे संकेत
बता दें कि टिकटॉक की मालिकाना कंपनी चीन की बाइटडांस है। यह एप दुनियाभर में शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए काफी प्रचलित है। भारत में बैन किए जाने के बाद अमेरिका में भी इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबरें सामने आई थीं। इन खबरों में कहा गया था कि निजी डाटा की सुरक्षा को मुद्दे को देखते हुए ट्रंप प्रशासन भी टिकटॉक पर बैन लगाने पर विचार कर रहा है।
बीते सोमवार को ही अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा था कि ट्रंप प्रशासन कुछ चीनी मोबाइल एप को ब्लॉक करने पर विचार कर रहा है। पॉम्पियो ने इसका कारण राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा बताया है।
भारत में टिकटॉक समेत 59 चीनी एप हो चुके हैं बैन
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव के दौरान टिकटॉक समेत 59 चीनी एप पर भारत में पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। भारत सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के कुछ दिन ही इस एप को भारत में गूगल ने अपने प्ले स्टोर और एप्पल ने अपने आईओएस स्टोर से हटा लिया था।
भारत सरकार ने 59 एप पर प्रतिबंध लगाते हुए इन्हें देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा बताया था। टिकटॉक के अलावा जिन एप को भारत में प्रतिबंधित किया गया है उनमें शेयरचैट, शेयरइट, कैमस्कैनर जैसे प्रचलित चीनी एप शामिल थे।