{"_id":"616e5e758eb9006e7222daaf","slug":"amazon-in-troubble-congress-give-final-opportunity-to-company-lawmakers-doubt-on-jeff-bezos-s-testimony","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: व्यापार के गलत तरीके आजमाने के लिए अमेजन पर बैठी संसदीय जांच, जानें क्यों सांसदों ने किया भारत का जिक्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: व्यापार के गलत तरीके आजमाने के लिए अमेजन पर बैठी संसदीय जांच, जानें क्यों सांसदों ने किया भारत का जिक्र
Tue, 19 Oct 2021 11:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:28 AM IST
सार
समिति का कहना है कि अमेजन के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व में गवाही दी गई थी कि वह किसी तीसरी कंपनी के डेटा का प्रयोग नहीं करता है, लेकिन हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में गलत तरीके अपनाकर व्यापार करने, दूसरी कंपनियों की नकल कर अपने प्राइवेट ब्रांड बनाने और उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की आरोपी कंपनी अमेजन पर अमेरिकी सांसदों ने सवाल उठाए हैं। सांसदों के द्विदलीय समिति का कहना है कि अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस व अन्य शीर्ष अधिकारियों ने कांग्रेस समिति के सामने झूठ बोला और उन्हें गुमराह किया है। हाल ही में रायटर्स ने अमेजन के आतंरिक दस्तावेजों की जांच कर एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें पुष्टि की गई है कि कंपनी भारत में व्यापार के गलत तरीके अपना रही है।
विज्ञापन
समिति के सदस्यों ने हाल ही में सामने इस मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि अमेजन के वरिष्ठ अधिकारियों की गवाही पर उन्हें संदेह है कि कंपनी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अन्य कंपनी के उत्पादों की नकल नहीं करती है।
विज्ञापन
अमेजन को लिखा सांसदों ने पत्र
सांसदों की समिति ने इसको लेकर कंपनी के सीईओ एंडी जेसी को एक पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि अमेजन के प्रतिनिधि मंडल ने सांसदों की समिति को गुमराह किया है। प्रतिनिधि मंडल ने कानून का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
अमेरिकी सांसदों ने दिया अंतिम मौका
अमेरिकी सांसदों की समिति ने अपने पत्र में कहा है कि अमेजन को अपनी पिछली गवाही, बयानों की पुष्टि करने व साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अंतिम मौका दिया जा रहा है। कंपनी ने पिछली गवाही में कहा था कि अमेजन किसी तीसरी कंपनी के डेटा का प्रयोग अपने ब्रांड के लिए नहीं करती है। इस पत्र में 2019 और 2020 में कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस, एसोसिएट जनरल काउंसल नेट सटन, वकील डेविड जपोल्स्की व वाइस प्रेसीडेंट ब्रायन के बयानों का हवाला दिया गया है।
अमेजन ने किया बचाव
कंपनी के प्रवक्ता ने अपने बयान में पूर्व में दी गई गवाहियों का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि प्रतिनिधि मंडल ने समिति को गुमराह नहीं किया है। अमेजन अपने निजी उत्पादों के लिए किसी भी अन्य कंपनी के डेटा का इस्तेमाल नहीं करता है।