फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   amar ujala business excellence awards baku azerbaijan honours indian achievers

अजरबैजान में मशहूर हस्तियों का सम्मान: बाकू में हुआ समारोह, अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किए गए

Wed, 15 Jul 2026 04:10 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाकू (अजरबैजान)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाकू (अजरबैजान) Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 15 Jul 2026 04:10 AM IST
सार

अमर उजाला ने 9 जुलाई 2026 को अजरबैजान के बाकू में बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स-2026 का आयोजन किया। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कानून, समाजसेवा और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली देशभर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
amar ujala business excellence awards baku azerbaijan honours indian achievers
अजरबैजान में मशहूर हस्तियों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से 9 जुलाई 2026 को अजरबैजान के बाकू में आयोजित अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स-2026 में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली देशभर की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। होटल मैरियट बुलेवार्ड में हुए इस कार्यक्रम में उद्यमियों, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, विधि विशेषज्ञों, समाजसेवियों और व्यवसायियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि अजरबैजान में भारत के राजदूत अभय कुमार रहे। वहीं, गुलमम्मदोव सबुही येदियार, कार्यकारी निदेशक, चैंबर ऑफ ऑडिटर्स, अजरबैजान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए। यह आयोजन भारतीय उद्यमिता, नवाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और पेशेवर उत्कृष्टता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करने की दिशा में अमर उजाला की एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों के कार्यों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली।
विज्ञापन


समारोह में लुधियाना के भव्या रियल एस्टेट के प्रबंध निदेशक रमित किशोर की ओर से अभय शर्मा, लखनऊ के एल्डिको हाउसिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से अरीब खान ने सम्मान प्राप्त किया। गोरखपुर के मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता, दिल्ली की अधिवक्ता अंकिता मिश्रा, खुर्जा (बुलंदशहर) के बसंत एंटरप्राइजेज के निदेशक भगवान दास सिंघल, शेफील्ड स्कूल रुड़की के अध्यक्ष डॉ. राहुल विश्नोई, गाजियाबाद के आस्था हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. गरिमा राजोरा एवं निदेशक डॉ. राजेश राजोरा, मुरादाबाद के डिवाइन ऑर्थोपेडिक एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के निदेशक डॉ. यूसुफ अली त्यागी, भिवानी के श्योराण हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. पंकज श्योराण, जौनपुर के मोहम्मद हसन ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधक इशान खान, देहरादून की देव भूमि फिल्म सिटी लिमिटेड की चेयरपर्सन जिम्मी सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर के श्री बालाजी एग्रो सीड्स के प्रोपराइटर खेमेंद्र कुमार गंगवार, मथुरा से ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं एनयूजेआई इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट डॉ. कमलकांत उपमन्यु तथा एडवोकेट रौनक उपमन्यु, नेशनल डिबेटर ने सम्मान प्राप्त किया। इनके अलावा वाराणसी के अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के वाइस चेयरमैन अमित मौर्य की ओर से अनुभव मौर्य, कानपुर की कामधेनु कैटल फीड्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक सुरेंद्र नाथ शिवहरे की ओर से भूपेंद्र श्रीवास्तव ने सम्मान ग्रहण किया।


ये भी पढ़ें: होर्मुज में नाकेबंदी शुरू: अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर बरसाए बम, आईआरजीसी के ठिकानों को बनाया निशाना

साथ ही लखनऊ के वीस्मार्ट सोलर टेक प्रा. लि. की संस्थापक दीप्ति चौहान, बरेली के द 6 फोल्ड आर्किटेक्ट्स के संस्थापक एवं प्रधान वास्तुकार नैतिक खंडेलवाल, सोनभद्र की नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रूबी प्रसाद तथा सोनभारत भूमि इंफ्रा प्रा. लि. के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शमशाद अहमद, रोहतक के एलेंटा मार्ट के प्रबंध निदेशक विकास अहलावत, अलीगढ़ से अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विनोद कुमार रावत तथा मुंबई के हार्ट के सर्जन डॉ. राजीव कुमार श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। इनके अलावा नोएडा के रैली इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विकास शर्मा को भी सम्मान मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पुरस्कार विजेताओं ने इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed