फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Allegations of corruption against Bangladesh's first Hindu chief justice

बांग्लादेश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा पर भ्रष्टाचार के आरोप

Thu, 11 Jul 2019 09:10 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Thu, 11 Jul 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption against Bangladesh's first Hindu chief justice
एस के सिन्हा - फोटो : social media
बांग्लादेश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश और इस पद तक पहुंचने वाले पहले हिंदू सुरेंद्र कुमार सिन्हा पर भ्रष्टाचार निरोधी आयोग ने तकरीबन चार लाख 75 हजार डॉलर का धन शोधन करने का आरोप लगाया है। ये आरोप उनके देश छोड़ने के दो साल बाद लगाए गए हैं। देश छोड़ने के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया था।
विज्ञापन


सिन्हा को जनवरी 2015 में देश का 21 वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। ‘डेली स्टार’ की रिपोर्ट के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधी आयोग ने सिन्हा और 10 अन्य पर बुधवार को तत्कालीन फार्मर्स बैंक से धनशोधन का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वह तब निशाने पर आए थे जब उच्चतम न्यायालय ने एक अगस्त 2017 को संविधान के 16 वें संशोधन को निरस्त कर दिया था। इस संशोधन के जरिये संसद को कदाचार या अक्षमता के आधार पर न्यायाधीशों को हटाने की शक्ति दी गई थी। फैसले के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना और वरिष्ठ मंत्रियों ने सिन्हा की जमकर आलोचना की थी और उनमें से कई ने उनके इस्तीफे की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अक्टूबर, 2017 को विधि मंत्री ने कहा था कि तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश स्वास्थ्य कारणों से एक महीने के अवकाश पर जाएंगे। हालांकि, देश छोड़कर ऑस्ट्रेलिया जाने के दौरान उसी साल 13 अक्टूबर को न्यायमूर्ति सिन्हा ने कहा था कि वह बीमार नहीं हैं और उन्हें इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।


उनके देश छोड़कर जाने के बाद उच्चतम न्यायालय ने एक बयान में कहा कि न्यायमूर्ति सिन्हा भ्रष्टाचार और धनशोधन समेत 11 आरोपों का सामना कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार मामले में बैंक के पूर्व एमडी एकेएम शमीम, वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं साख संभाग के पूर्व प्रमुख गाजी सलाहुद्दीन, साख संभाग के प्रथम उपाध्यक्ष स्वप्न कुमार रॉय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व शाखा प्रबंधक जियाउद्दीन अहमद, प्रथम उपाध्यक्ष शफीउद्दीन अस्करी और उपाध्यक्ष लुतफुल हक शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed