फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   All will lose: UN chief Antonio Guterres warns amidst growing global trade war World News In Hindi

UN: 'अगर सभी देश ट्रेड वॉर पर उतर जाएंगे तो अपना सब कुछ खो देंगे', ट्रंप की टैरिफ नीति पर गुटेरेस की चेतावनी

Thu, 13 Mar 2025 09:36 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 09:36 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति से दुनियाभर में बढ़ते ट्रेड वॉर को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर देशों के बीच ट्रेड वॉर युद्ध बढ़ते हैं, तो सभी देश अपना सब कुछ खो देंगे।

विज्ञापन
All will lose: UN chief Antonio Guterres warns amidst growing global trade war World News In Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति इन दिनों लगातार चर्चा में है। दूसरी ओर ट्रंप की इस नीति के जवाब में दूसरे देश भी ट्रेड वॉर (व्यपार युद्ध) को बढ़ावा दे रहे है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की बड़ी चेतावनी सामने आई है। उन्होंने कहा कि अगर देशों के बीच ट्रेड वॉर युद्ध बढ़ते हैं, तो सभी देश अपना सब कुछ खो देंगे। गुटेरेस ने कहा कि हम एक वैश्विक अर्थव्यवस्था में रहते हैं, जहां सब कुछ आपस में जुड़ा हुआ है और मुक्त व्यापार से सभी देशों को फायदा होता है। उन्होंने कहा कि व्यापार युद्धों में उतरने से सभी देशों को नुकसान होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-Michelle Bowman: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के शीर्ष वित्तीय नियामक बनेंगी मिशेल बोमन; ट्रंप प्रशासन ने दिए संकेत!
विज्ञापन


बता दें कि गुटेरेस का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किए गए टैरिफ नीति के संदर्भ में आया है। जहां ट्रंप प्रशासन ने स्टील और एल्युमीनियम पर वैश्विक टैरिफ लागू किए हैं, जिसके बाद यूरोपीय संघ (ईयू) और कनाडा ने अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाने की घोषणा की। इसके बाद, इन देशों ने भी अमेरिका से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका सैकड़ों अरब डॉलर का टैरिफ लगाएगा। साथ ही इस बात का भी दावा किया कि इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बहुत फायदा होगा, क्योंकि इससे नौकरियां बढ़ेंगी और फैक्ट्रियां खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप की नीति भारत पर निशाना कैसे, समझिए..
देखा जाए तो डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर शुरुआत में अपने निशाने पर कनाडा, मेक्सिको और चीन को रखा था और इन देशों पर टैरिफ लगाने की बात कर रहें थे। हालांकि दूसरी ओर ट्रंप ने खास तौर पर भारत पर निशाना साधा और भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए उच्च टैरिफ को बहुत अनुचित करार दिया। उन्होंने कहा कि अगले महीने से उन देशों पर पारस्परिक टैरिफ लागू किए जाएंगे, जो अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाते हैं।

ये भी पढ़ें:- Canada: कनाडा में नए प्रधानमंत्री का शपथग्रहण; कल से मार्क कार्नी संभालेंगे जिम्मेदारी; ट्रूडो की लेंगे जगह

साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका को कई देशों ने दशकों तक धोखा दिया है और अब अमेरिका ऐसे देशों के खिलाफ टैरिफ लगाएगा। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ, चीन, भारत, मैक्सिको, कनाडा और अन्य देशों द्वारा वसूले जाने वाले टैरिफ अमेरिका से ज्यादा हैं, जो अनुचित है।

ये भी देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed