{"_id":"699b2c8ce8dd1589750efa83","slug":"all-four-moscow-airports-shut-down-several-ukrainian-drones-destroyed-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: मॉस्को के सभी चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बंद, 11 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराने का किया दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: मॉस्को के सभी चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बंद, 11 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराने का किया दावा
Sun, 22 Feb 2026 09:51 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 22 Feb 2026 09:51 PM IST
सार
Russia: यूक्रेन के संभावित ड्रोन हमलों के खतरे के कारण मॉस्को के चारों अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। रूस ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने एक घंटे में 11 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
drone new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन की ओर से ड्रोन हमलों की आशंका को देखते हुए मॉस्को के सभी चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को रविवार दोपहर बंद कर दिया गया। सुरक्षा कारणों से इन हवाई अड्डों को अगले आदेश तक बंद रखा गया है। इस बीच, रूस ने 11 यूक्रेनी ड्रोन को एक घंटे के भीतर मार गिराने का दावा किया है।
रूस की विमानन एजेंसी रोसावियात्सिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सुरक्षा चिंताओं के कारण चारों अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों डोमोदेदोवो, वनुकोवो, झुकोव्स्की और शेरेमेत्येवो पर हवाई यातायात प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा, वायु रक्षा प्रणाली ने मॉस्को की ओर आ रहे एक और ड्रोन को रोक लिया है।
सोबयानिन ने शाम 4 बजे (स्थानीय समयानुसार) अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, इस तरह गिराए गए ड्रोन की कुल संख्या 11 हो गई है।
ये भी पढ़ें: ट्रंप के घर मार-ए-लागो की सुरक्षा में चूक: शॉटगन-तेल की कैन लेकर घुसा शख्स, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर
विज्ञापन
रूस का पड़ोसी देश के साथ युद्ध को अब चार साल पूरे होने के करीब है। रूस का दावा है कि यूक्रेन के ड्रोन उसके अलग-अलग क्षेत्रों पर नियमित रूप से हमला करते हैं, जिनमें मॉस्को भी शामिल है। वहीं, रूस भी यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन की बौछार से हमले करता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन