फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   All Eurostar trains to London are halted after discovery of an unexploded WWII bomb near the tracks in Paris

France: पेरिस में पटरियों के पास द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला, यूरोस्टार की सभी रेलगाड़ियां रोकी गईं

Fri, 07 Mar 2025 12:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Mar 2025 12:58 PM IST
सार

Eurostar trains to London are halted: प्रथम विश्व युद्ध या द्वितीय विश्व युद्ध के बचे हुए बम अक्सर फ्रांस के आसपास पाए जाते हैं। हालांकि, उन्हें ऐसे भीड़-भाड़ वाले स्थान पर मिलना बहुत दुर्लभ है।

विज्ञापन
All Eurostar trains to London are halted after discovery of an unexploded WWII bomb near the tracks in Paris
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

फ्रांस में रेलवे की पटरियों के पास बम मिलने की खबर है। यहां पटरियों के पास द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम मिलने के बाद लंदन जाने वाली यूरोस्टार की सभी रेलगाड़ियों को रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पेरिस के 'गारे डू नॉर्ड' स्टेशन पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम पटरी के पास पाया गया हैं। इसके बाद लंदन जाने वाली यूरोस्टार की सभी ट्रेन सेवाओं को रोकने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
फ्रांस की राजधानी पेरिस में रेल पटरियों के पास द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम मिलने के बाद लंदन और उत्तरी क्षेत्र जाने वाली यूरोस्टार की सभी रेलगाड़ियों का परिचालन शुक्रवार को रोक दिया गया। यूरोस्टार ब्रिटेन की एक ट्रेन सेवा है। फ्रांस के राष्ट्रीय रेल संचालक ‘एसएनसीएफ’ ने एक बयान में कहा कि पुलिस के अलर्ट के बाद गारे डू नॉर्ड पर अगले आदेश तक रेल परिचालन रुका रहेगा। हम यात्रियों से अपनी यात्रा स्थगित करने का अनुरोध करते हैं।
विज्ञापन


'गारे डू नॉर्ड' एक अहम ट्रांजिट हब
गारे डू नॉर्ड एक प्रमुख यूरोपीय पारगमन केंद्र (ट्रांजिट हब) है, जो यात्रियों को फ्रांस के उत्तर में अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सेवाएं मुहैया कराता है। इसके साथ ही यह मुख्य पेरिस हवाई अड्डे और कई क्षेत्रीय यात्रियों के लिए अहम जगह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर फ्रांस के आसपास पाए जाते उस वक्त के बम
प्रथम विश्व युद्ध या द्वितीय विश्व युद्ध के बचे हुए बम अक्सर फ्रांस के आसपास पाए जाते हैं। हालांकि, उन्हें ऐसे भीड़-भाड़ वाले स्थान पर मिलना बहुत दुर्लभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed