फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Alibaba Female employee fired from the company in the case of sexual harassment, warned, says going to the public platform will harm the victims

अलीबाबा : यौन उत्पीड़न के मामले में कंपनी से निकाली गई महिला कर्मी ने चेताया, कहा- सार्वजनिक मंच पर जाने से पीड़ितों को होगा नुकसान

Tue, 14 Dec 2021 01:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हांगकांग
एजेंसी, हांगकांग Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 14 Dec 2021 01:49 AM IST
सार

यौन उत्पीड़न का आरोप सार्वजनिक होने के बाद चीनी ई-कॉमर्स कंपनी से निकाली गई झोउ उपनाम की महिला कर्मी इस साल अगस्त में सार्वजनिक रूप से अपने सहकर्मी पर कारोबारी यात्रा के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी है। झोउ के आरोप लगाने के बाद चीन में यौन उत्पीड़न के मामले से निपटने के तरीके को लेकर जनता में आक्रोश देखने को मिला था।

विज्ञापन
Alibaba Female employee fired from the company in the case of sexual harassment, warned, says going to the public platform will harm the victims
अलीबाबा कंपनी - फोटो : iStock

विस्तार

यौन उत्पीड़न का आरोप सार्वजनिक होने के बाद चीनी ई-कॉमर्स कंपनी से निकाली गई महिला कर्मी ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह चीन में अन्य पीड़ितों को आगे आने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर रही हैं क्योंकि इससे उन्हें केवल और चोट पहुंचेगी। झोउ उपनाम की महिला कर्मी इस साल अगस्त में सार्वजनिक रूप से अपने सहकर्मी पर कारोबारी यात्रा के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी है। 

विज्ञापन


झोउ के आरोप लगाने के बाद चीन में यौन उत्पीड़न के मामले से निपटने के तरीके को लेकर जनता में आक्रोश देखने को मिला था। चीनी अखबार दाहे डेली में प्रकाशित साक्षात्कार में झोउ ने कहा कि उन्हें कई महिलाओं के संदेश आए जिन्होंने कहा कि वे भी काम के दौरान शराब पिलाने और यौन हमले का शिकार हुईं। इनमें से अधिकतर सामने नहीं आई और इसके बजाय इन घटनाओं को सहा या इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा,मैं इन लोगों के लिए दुखी हूं। लेकिन मैं समझ सकती हूं कि उन्होंने यह रास्ता क्यों चुना। मैं यौन हमले की शिकार पीड़ितों से अपील नहीं करूंगी कि वे सामने आएं और अपनी कहानी साझा करें क्योंकि ऐसा करने से उन्हें और नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed