फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Alexander Fridman Son of a billionaire stays in 500 dollar-a-month apartment, uses subway to work

किराए के मकान में रहता है रूस के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति का लड़का, करता है मेट्रो को इस्तेमाल

Wed, 29 Jan 2020 09:59 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 29 Jan 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Alexander Fridman Son of a billionaire stays in 500 dollar-a-month apartment, uses subway to work
अलेक्जेंडर फ्रिडमैन - फोटो : instagram

रूस के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति का लड़का अलेक्जेंडर फ्रिडमैन युवाओं के लिए एक मिसाल है। पिता के अरबपति होने के बाद भी वह मास्को के बाहरी इलाके में दो कमरों के फ्लैट में किराए पर रहता है। इस फ्लैट का किराया 500 डॉलर महीना है। इसके अलावा काम पर जाने के लिए वह मेट्रो का इस्तेमाल करता है।

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 19 साल के फ्रिडमैन ने कहा कि जो मैं खाता, पहनता और सोता हूं वो सब मैंने खुद कमाया है। फ्रिडमैन के पिता मिखैल फ्रिडमैन 13.17 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। जूनियर फ्रिडमैन लंदन के पास एक हाई स्कूल से स्नातक करने के बाद पिछले साल मास्को लौट आया था।
विज्ञापन


पांच महीने पहले अलेक्जेंडर ने पांच कर्मचारियों के साथ मिलकर 405,000 डॉलर से बिजनेस शुरू किया। इसके अलावा उसने मॉस्को के कई रेस्तरां को हुक्का उत्पादों की सप्लाई शुरू की। साथ में वो अगले महीने एक ऑनलाइन मार्केटिंग फर्म की शुरुआत भी करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने पिता के हस्तक्षेप के बिना अपने दम पर बिजनेस बढ़ा रहा है, अलेक्जेंडर खुद बनाए गए कनेक्शन से अपना बिजनेस बढ़ा रहा है। दूसरे ग्राहकों के अलावा वो अपने पिता की खुदरा दुकानों को भी उत्पाद सप्लाई करता है। फ्रिडमैन का मानना है कि लोग उसके पिता की वजह से नहीं बल्कि उसकी अपनी मेहनत की वजह से माल खरीदते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed