फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Alaska Airlines pilot shut down engine in air co-pilot saved lives of 80 passengers

US: अलास्का एयरलाइंस के पायलट ने हवा में ही बंद कर दिया इंजन, सह-पायलट की चतुराई से बची 80 यात्रियों की जान

Tue, 24 Oct 2023 01:01 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 24 Oct 2023 01:01 AM IST
सार

होराइजन एयर एम्ब्रेयर ई-175 एवरेट में 80 यात्री सफर कर रहे थे। अलास्का एयरलाइंस ने कहा कि होराइजन एयर पायलटों ने पायलट जोसेफ इमर्सन (44) के खिलाफ शिकायत की। पायलट ने इंजन को बंद करने की कोशिश की, हालांकि उसकी कोशिश असफल रही।

विज्ञापन
Alaska Airlines pilot shut down engine in air co-pilot saved lives of 80 passengers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

अलास्का एयरलाइंस के एक ऑफ-ड्यूटी पायलट पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। दरअसल, अमेरिकी वाणिज्यिक उड़ान में रविवार को कॉकपिट जंप सीट पर बैठे पायलट ने इंजन को बंद करने की कोशिश की थी। विमान वाशिंगटन से सैन फ्रांसिस्को जा रहा था। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होराइजन एयर एम्ब्रेयर ई-175 एवरेट में 80 यात्री सफर कर रहे थे। अलास्का एयरलाइंस ने कहा कि होराइजन एयर पायलटों ने पायलट जोसेफ इमर्सन (44) के खिलाफ शिकायत की। पायलट ने इंजन को बंद करने की कोशिश की, हालांकि उसकी कोशिश असफल रही। होराइजन कैप्टन और फर्स्ट ऑफिसर ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विमान को तुरंत पोर्टलैंड, ओरेगॉन की ओर मोड़ दिया और सुरक्षित लैंडिंग की। बता दें, एयरलाइन ने ऑफ-ड्यूटी पायलट की पहचान नहीं की है। 

विज्ञापन

सोमवार को पोर्टलैंड में मल्टनोमाह काउंटी शेरिफ कार्यालय ने इमर्सन के खिलाफ हत्या के प्रयास, लापरवाही और एक विमान को खतरे में डालने सहित अन्य मामलों में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed