फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   akshaya patra foundation achived four billion meal milestone celebrated in un

Akshaya Patra: अक्षय पात्र फाउंडेशन ने परोसी चार अरब थाली, UN में मना जश्न; PM के संदेश में वृंदावन का जिक्र

Wed, 03 Apr 2024 10:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 03 Apr 2024 10:27 AM IST
सार

आयोजन में इंफोसिस के संस्थापक सदस्य एनआर नारायणमूर्ति, नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और भारतीय सामाजिक संगठन अक्षय पात्र फाउंडेशन के अध्यक्ष मधु पंडित दास भी शामिल हुए।

विज्ञापन
akshaya patra foundation achived four billion meal milestone celebrated in un
अक्षय पात्र फाउंडेशन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अक्षय पात्र फाउंडेशन ने चार अरब थाली परोसने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अक्षय पात्र फाउंडेशन की इस उपलब्धि का जश्न संयुक्त राष्ट्र में भी मना। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम 'खाद्य सुरक्षा में उपलब्धि: सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में भारत की प्रगति' का आयोजन किया। इस आयोजन में भारत की खाद्य सुरक्षा और पोषण हासिल करने की दिशा में नई-नई रणनीतियों, नीतियों और उपलब्धियों को दर्शाया गया। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी बधाई
इस आयोजन में इंफोसिस के संस्थापक सदस्य एनआर नारायणमूर्ति, नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और भारतीय सामाजिक संगठन अक्षय पात्र फाउंडेशन के अध्यक्ष मधु पंडित दास भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी ने विशेष संदेश भेजा, जिसमें पीएम मोदी ने एनजीओ को बधाई दी और साथ ही कहा कि उन्हें अक्षय पात्र फाउंडेशन की पूरी टीम पर गर्व और बेहद खुशी महसूस हो रही है। पीएम मोदी ने चार अरब थाली परोसने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के संदेश में वृंदावन का जिक्र
4 अरब लोगों को भोजन कराने की उपलब्धि पर पीएम मोदी ने उस मौके को याद किया जब उन्होंने फरवरी-19 में वृंदावन में अक्षय पात्र की ओर से भोजन परोसा था। उस समय 3 अरब लोगों को भोजन परोसा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुखमरी खत्म करने का हमारे समर्पण
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने पीएम मोदी के संदेश को पढ़ते हुए कहा कि 'मानवता को पोषण देने और भुखमरी को खत्म करने में यह उपलब्धि हमारे समर्पण का सबूत है।' प्रधानमंत्री ने संदेश में कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन अनगिनत बच्चों को भोजन उपलब्ध करा चुका है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि दुनिया के भविष्य को सही पोषण मिल चुके। प्रधानमंत्री ने अक्षय पात्र फाउंडेश की तीन अरबवीं थाली परोसे जाने को भी याद किया, जिसे फरवरी 2019 में वृंदावन में परोसा गया था। 


विश्व समुदाय की नाकामी पर अफसोस
नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा, 4 अरब लोगों को भोजन कराने की उपलब्धि का जश्न बहुत महत्व रखता है। हालांकि सत्यार्थी ने 2030 के विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में विश्व समुदाय की विफलता पर अफसोस भी व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed