{"_id":"5eb0d92d8ebc3ee0a3019269","slug":"airstrikes-target-several-military-depots-in-syria-safira","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया के सफीरा सैन्य डिपो पर हवाई हमला, कुछ दिन पहले इस्राइल ने भी किया था हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरिया के सफीरा सैन्य डिपो पर हवाई हमला, कुछ दिन पहले इस्राइल ने भी किया था हमला
Tue, 05 May 2020 08:41 AM IST
अनवर अंसारी
एएनआई, तेल अवीव
एएनआई, तेल अवीव
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 05 May 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया के एलेप्पो के बाहरी इलाके में किए गए हवाई हमलों में दक्षिण-पूर्वी उपनगर सफीरा में स्थित कई सैन्य डिपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है। रूसी मीडिया एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार सीरियाई सेना कमान ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही इस्राइली सेना के हेलिकॉप्टर ने सीरिया के दक्षिणी हिस्से में मिसाइल हमले किए थे। इससे पहले, सना समाचार एजेंसी ने एलेप्पो के एक वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र पर एक इस्राइली हमले की सूचना दी थी।
विज्ञापन
कमान ने कहा कि चार मई को रात 10:32 बजे, दुश्मन के विमान हमारे वायु रक्षा मॉनिटर पर दिखाई दिए। वे उत्तर की ओर से इटारिया की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान सफीरा के क्षेत्र में कई सैन्य डिपो पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी वायु रक्षा प्रणालियों ने दुश्मन की मिसाइलों को मार गिराया। हमले के परिणामस्वरूप होने वाले नुकसान को निर्दिष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने घटना पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने कहा कि वह विदेशी मीडिया रिपोर्टों पर कोई टिप्पणी नहीं करता है।