फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Air India New York-Delhi flight AI-102 diverted to London due to a medical emergency onboard Updates

Air India: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का विमान लंदन डायवर्ट, मेडिकल इमरजेंसी की वजह से लिया फैसला

Mon, 20 Feb 2023 10:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 20 Feb 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Air India New York-Delhi flight AI-102 diverted to London due to a medical emergency onboard Updates
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई

एयर इंडिया के एक विमान को लंदन डायवर्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक, विमान न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा था। रास्ते में मेडिकल इमरजेंसी की वजह से लंदन डायवर्ट करना पड़ा है। फ्लाइट का नंबर AI-102 बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि संबंधित यात्री को विमान से उतारने के बाद विमान लंदन से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। हालांकि, स्थिति के बारे में विवरण तुरंत पता नहीं चल सका। विमान के पायलट के अनुसार, दिल्ली में उतरने से पहले उड़ान में कम से कम 6-7 घंटे की देरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


इस बीच एयर इंडिया ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि विमान पर इमरजेंसी की स्थिति के कारण न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI-102 को लंदन डायवर्ट कर दिया गया है। हीथ्रो एयरपोर्ट पर हमारे ग्राउंड स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है। संबंधित व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Air India New York-Delhi flight AI-102 diverted to London due to a medical emergency onboard Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या हुई दोगुनी
इस बीच भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में करीब दोगुना इजाफा हुआ है। जनवरी में कुल 1.25 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की। जनवरी, 2022 में यह संख्या 64.08 लाख थी। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को कहा कि इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी लगातार पांचवें महीने गिरी है और यह 54.6 फीसदी रही है।

डीजीसीए के अनुसार, अगस्त में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 59.72 फीसदी थी। जनवरी में इसने 68.47 लाख यात्री ढोए थे। एअर इंडिया और विस्तारा ने 11.55 लाख और 11.05 लाख यात्री ढोए। गो फर्स्ट, एयर एशिया इंडिया से 10.53 लाख और 9.30 लाख यात्रियों ने यात्रा की। स्पाइसजेट से 9.14 लाख यात्री उड़ान भरे थे।

टाटा समूह की सभी एयरलाइंस से कुल 32.30 लाख यात्रियों ने जनवरी में यात्रा की थी। यह बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से 26 फीसदी है। एयर एशिया और एअर इंडिया पूरी तरह से टाटा की है जबकि विस्तारा में उसकी 51 फीसदी हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed