{"_id":"6ac1bc73829e43d73b016719","slug":"ai-decode-217-yr-old-napoleon-letter-message-read-for-the-first-time-unresolved-mystery-message-to-military-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"217 साल पुराना सैन्य पत्र: पहली बार एआई ने डिकोड किया नेपोलियन का संदेश, क्या अनसुलझी बातें सामने आने के आसार?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
217 साल पुराना सैन्य पत्र: पहली बार एआई ने डिकोड किया नेपोलियन का संदेश, क्या अनसुलझी बातें सामने आने के आसार?
Sun, 04 Oct 2026 08:09 AM IST
ज्योति भास्कर
एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
पहली बार पढ़ा गया नेपोलियन का 217 साल पुराना पत्र
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स
एआई ने नेपोलियन बोनापार्ट के आदेश पर लिखे गए 217 साल पुराने एक गुप्त और कूटबद्ध सैन्य पत्र को महज 6 घंटे में पूरी तरह डिकोड कर दिया है, जिसे दो सदियों से कोई इंसान नहीं पढ़ पाया था। यह पत्र नेपोलियन ने नहीं बल्कि मार्च 1809 में नेपोलियन के सौतेले बेटे यूजीन डी ब्यूहर्नाइस द्वारा भेजा गया था, जो उस समय इटली के वायसराय थे।
विज्ञापन
क्यों खास है 217 साल पुराना यह पत्र?
यह पत्र नेपोलियन के आदेश पर फ्रांसीसी जनरल अगस्ते डी मारमोंट के लिए एक गुप्त 'मिलिट्री ब्रीफिंग' के रूप में तैयार किया गया था। मारमोंट उस समय आधुनिक क्रोएशियाई क्षेत्र में तैनात थे और मुख्य फ्रांसीसी सेना से कटे हुए थे।
विज्ञापन
रहस्य सुलझाने के लिए किस तकनीक का इस्तेमाल?
साइबर सुरक्षा कंपनी सेंटिनेल-वन के इंजीनियर, कार्टर चर्च ने इस ऐतिहासिक रहस्य को सुलझाने के लिए ओपनएआई के नवीनतम मॉडल जीपीटी-6 आस्ट्रा का उपयोग किया।
1969 में एक फ्रांसीसी सेना के जर्नल में छपा था
इस पत्र की केवल एक ही धुंधली, कम रेजोल्यूशन वाली स्कैन कॉपी उपलब्ध थी, जिसे 1969 में एक फ्रांसीसी सेना के जर्नल में छापा गया था।