{"_id":"60514cfd8ebc3ec4ac0688a4","slug":"agreement-between-facebook-and-publishers-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह : ऑस्ट्रेलिया में फेसबुक और प्रकाशकों के बीच समझौता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सुलह : ऑस्ट्रेलिया में फेसबुक और प्रकाशकों के बीच समझौता
Wed, 17 Mar 2021 05:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कैनबरा।
एजेंसी, कैनबरा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Mar 2021 05:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ऑस्ट्रेलियाई समाचार प्रकाशकों और फेसबुक ने मंगलवार को नई भुगतान व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए। समाचार पत्रों की सामग्री अपने प्लेटफॉर्म पर दिखाकर पैसा कमा रही टेक कंपनियों को अपनी कमाई साझा करने का निर्देश देते हुए सरकार ने तीन हफ्ते पहले ही कानून बनाया था।
विज्ञापन
ताजा समझौते में ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहे न्यूयॉर्क बेस्ड अखबारों सहित राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार प्रकाशक भी शामिल हैं।
पिछले महीने ऐसा ही एक समझौता गूगल ने भी यहां किया था। समझौते के तहत यूजर्स द्वारा फेसबुक न्यूज के जरिए खबरें पढ़ने पर जुकरबर्ग को विज्ञापन से होने वाली आय में से समाचार प्रकाशकों को उनका भुगतान करना होगा।
विज्ञापन