{"_id":"68f31bf826257f42a6050071","slug":"after-zelenskyy-meeting-trump-calls-on-ukraine-russia-to-stop-where-they-are-and-end-war-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'जहां हैं, वहीं रुक जाएं और युद्ध खत्म करें..', जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद यूक्रेन और रूस से बोले ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'जहां हैं, वहीं रुक जाएं और युद्ध खत्म करें..', जेलेंस्की के साथ बैठक के बाद यूक्रेन और रूस से बोले ट्रंप
Sat, 18 Oct 2025 10:18 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 18 Oct 2025 10:18 AM IST
सार
US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद रूस और यूक्रेन से युद्ध खत्म करने की अपील की। उन्होंने संकेत दिया कि रूस द्वारा कब्जाई गई जमीन उसके पास ही रहने दी जाए। रूस-यूक्रेन जंग कोलेकर ट्रंप का रुख बार-बार बदलता रहा है।
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर जेलेंस्की से लंबी बैठक के बाद कीव और मॉस्को से कहा कि जहां हैं, वहीं रुक जाएं और अपने क्रूर युद्ध को समाप्त करें। पिछले नौ महीनों में इस युद्ध को लेकर ट्रंप की नाराजगी कई बार सामने आ चुकी है, जब से वह दोबारा राष्ट्रपति बने हैं। लेकिन इस बार उन्होंने संकेत दिया कि यक्रेन को वह इलाका छोड़ देना चाहिए जो रूस ने कब्जे में ले लिया है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर लिखा, काफी खून बह चुका है। अब जमीन की सीमाएं युद्ध और साहस से तय हो रही हैं। अब उन्हें वहीं रुक जाना चाहिए। दोनों ही पक्ष खुद को विजेता मानें और ऐतिहासिक फैसला करें। बाद में जब ट्रंप फ्लोरिडा पहुंचे (जहां वह साप्ताहांत बिता रहे हैं), तो उन्होंने दोनों देशों से तत्काल युद्ध बंद करने की अपील की और संकेत दिया कि रूस वही जमीन अपने पास रख सकता है, जो उसने यूक्रेन से ले ली है।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व सांसद की सजा माफ की, धोखाधड़ी के लिए हुई थी सात साल की जेल
विज्ञापन
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, आप जंग के मोर्चे की जो स्थिति है, उसी को मानें। वरना मामला बहुत जटिल हो जाएगा। उसी मोर्चे पर रुकें और दोनों पक्ष घर जाएं, अपने परिवारों के पास लौटें, हत्या बंद करें। बस वही होना चाहिए।
ट्रंप का रवैया समय के साथ बदलता रहा है। पहले वह यूक्रेन को जमीन छोड़ने की सलाह दे रहे थे। लेकिन हाल के हफ्तों में उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के प्रति नाराजगी जताई और यूक्रेन की ज्यादा मदद करने की बात करने लगे थे। इसका मतलब है कि ट्रंप की सोच स्थिर नहीं रही। कभी वो यूक्रेन को समर्थन देने की बात करते हैं, तो कभी उसे समझौता करने के लिए कहते हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रंप बोले- मुझे नोबेल पुरस्कार की नहीं, जिंदगियां बचाने की परवाह; अफगानिस्तान-PAK मुद्दे पर कही ये बात
पिछले महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप ने यहां तक कहा था कि उन्हें लगता है यूक्रेन वो सभी इलाके वापस ले सकता है जो उसने फरवरी 2022 में रूस के हमले के बाद खो दिए। यह ट्रंप का एक बड़ा यू-टर्न था, क्योंकि इससे पहले वह कहते थे कि यूक्रेन को शांति के लिए जमीन छोड़नी होगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन