फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump commutes sentence of former US Rep. George Santos in federal fraud case

US: राष्ट्रपति ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व सांसद की सजा माफ की, धोखाधड़ी के लिए हुई थी सात साल की जेल

Sat, 18 Oct 2025 09:19 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Oct 2025 09:19 AM IST
सार

US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पूर्व सांसद जॉर्ज सेंटोस को सजा माफी दी है। उन्हें धोखाधड़ी के मामले में सात साल की सजा हुई थी। सेंटोस पर दानदाताओं को धोखा देने और 11 लोगों की पहचान चुराने के आरोप थे।

विज्ञापन
Trump commutes sentence of former US Rep. George Santos in federal fraud case
Donald Trump - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व सांसद जॉर्ज सेंटोस की सजा माफ की। सेंटोस पर धोखाधड़ी और लोगों की पहचान चुराने के आरोप लगे थे, जिसके चलते उन्हें सात साल से अधिक की जेल हुई थी। सेंटोस ने पिछले साल कबूल किया था कि उन्होंने दान देने वालों (डोनर) को धोखा दिया और अपने चुनावी अभियान के लिए 11 लोगों की पहचान चुराई थी, जिसमें उनके परिवार के लोग भी शामिल थे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप बोले- मुझे नोबेल पुरस्कार की नहीं, जिंदगियां बचाने की परवाह; अफगानिस्तान-PAK मुद्दे पर कही ये बात
विज्ञापन


सेंटोस को जुलाई में न्यू जर्सी की एक कम क्षमता वाली जेल में भेजा गया था, जहां करीब पचास कैदी रहते थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि सेंटोस को तत्काल रिहा किया जाएगा। उन्होंने सेंटोस को शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, सेंटोस के वकील ने कहा कि पूर्व सांसद का परिवार जेल पहुंच रहा है और उन्होंने उनकी रिहाई के लिए राष्ट्रपति की कार्रवाई की सराहना की है। जेल प्रशासन की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटोस ने जेल में रहते हुए स्थानीय अखबार में जेल की स्थिति पर नियमित रिपोर्ट लिखी। हाल ही में उन्होंने ट्रंप से सीधे अपील की कि उन्हें परिवार और समुदाय के पास लौटने का मौका दिया जाए। ट्रंप की ओर से कई रिपब्लिकन नेताओं की सजा पहले माफ की चुकी है। मई में उन्होंने पूर्व सांसद माइकल ग्रिम को भी माफ किया था, जो अपने रेस्तरां में वेतन और आमदनी के गलत तरीके के लिए दोषी पाए गए थे। 


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में सांविधानिक सुधारों से युवा असंतुष्ट, संसद परिसर में किया बवाल,मुख्य गेट फांदकर घुसे प्रदर्शनकारी

लेकिन सेंटोस का मामला अपनी पार्टी के भीतर विवादास्पद रहा है। वह 2022 में सार्वजनिक तौर पर ट्रांसजेंडर रिपब्लिकन सांसद बने। लेकिन जल्द ही उनके जीवन की झूठी कहानी सामने आ गई। उन्होंने दावा किया था कि वह एक सफल व्यवसाय सलाहकार हैं। मगर बाद में पता चला कि उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं की और न ही उन्होंने कथित प्रतिष्ठित कंपनियों में काम किया था। वह यहूदी भी नहीं थे, जैसा उन्होंने बताया था।

वास्तव में सेंटोस आर्थिक रूस से तंगी में थे और उन्हें बेघर होने का खतरा था। 2023 में उन पर दाताओं से चोरी, बेरोजगारों से धोखाधड़ी और कांग्रेस (संसद) में झूठ बोलने के आरोप लगे। कुछ ही महीनों में उन्हें प्रतिनिधि सभा से निकाल दिया गया और वह इतिहास के छठे सांसद बने जिन्हें सदस्यों ने हटाया। सेंटोस ने मुकदमे से पहले ही अपना गुनाह कबूल किया। पूर्व सहयोगी सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने उनके लिए सजा माफी की अपील की थी, जबकि अन्य आलोचक उनके लिए कठोर दंड चाहते थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed