{"_id":"60cfa9f88ebc3e2e0952c034","slug":"after-victory-of-ebrahim-raisi-in-iran-america-raised-questions-on-election-fairness","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान राष्ट्रपति चुनाव: रईसी की जीत के बाद अमेरिका ने चुनाव निष्पक्षता पर उठाए सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान राष्ट्रपति चुनाव: रईसी की जीत के बाद अमेरिका ने चुनाव निष्पक्षता पर उठाए सवाल
Mon, 21 Jun 2021 02:21 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Jun 2021 02:21 AM IST
सार
ईरान के गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि रईसी को चुनाव में करीब 62 फीसदी मत मिले। मतदान का प्रतिशत महज 48.8 दर्ज किया गया, जो देश के इतिहास में अब तक का सबसे कम मत प्रतिशत है
विज्ञापन
इब्राहिम रईसी
- फोटो : instagram.com/raisi_org
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में कट्टरपंथी उम्मीदवार इब्राहिम रईसी को शनिवार को भारी मतों से जीत मिली है। वह अगस्त में मौजूदा राष्ट्रपति हसन रूहानी की जगह लेंगे। इधर, अमेरिका ने ईरान के चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव की निष्पक्षता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि ईरान में चुनाव निष्पक्षता से नहीं हुए। लेकिन सत्ता में चाहे कोई भी हो, ईरान को लेकर अमेरिका अपने हितों को बढ़ाना जारी रखेगा। विभाग के प्रवक्ता ने यह बात स्पुतनिक से कही।
विज्ञापन
ईरान के गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि रईसी को चुनाव में करीब 62 फीसदी मत मिले। मतदान का प्रतिशत महज 48.8 दर्ज किया गया, जो देश के इतिहास में अब तक का सबसे कम मत प्रतिशत है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, इब्राहिम रईसी को शुक्रवार को हुए चुनाव में विजेता घोषित किया गया, लेकिन यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि ईरानियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव में अपने नेताओं को चुनने का अधिकार नहीं दिया गया।
परमाणु समझौते के अनुपालन पर चर्चा रहेगी जारी
इस बीच, कतर के अमीर तमिम बिन हमद अल थानी, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद सहित विश्व के कई नेता उन्हें जीत की बधाई दे चुके हैं।
विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान परमाणु समझौते के अनुपालन को लेकर अमेरिका अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ चर्चा जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि हमारी ईरान नीति अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई है। हम विएना वार्ता में हासिल सार्थक प्रगति को आगे बढ़ाना चाहते हैं।