{"_id":"61f9d8e30607cf29d26289aa","slug":"after-the-coup-in-burkina-faso-america-stopped-on-aid-of-45-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्किना फासो तख्तापलट : राष्ट्रपति के कब्जे के बाद अमेरिका ने लगाई 45 करोड़ रुपये की सहायता पर रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बुर्किना फासो तख्तापलट : राष्ट्रपति के कब्जे के बाद अमेरिका ने लगाई 45 करोड़ रुपये की सहायता पर रोक
Wed, 02 Feb 2022 06:35 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 02 Feb 2022 06:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : iStock
बुर्किना फासो में तख्तापलट हो गया है और वहां के राष्ट्रपति को विद्रोहियों ने अपने कब्जे में लिया है। अब अमेरिका ने पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो को दी जाने वाली 45 करोड़ डॉलर की सहायता पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे को विद्रोही सैनिको द्वारा कब्जे में लेने के बाद अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि हम सुशासन के मानकों को पूरा करने वाले देशों को अनुदान और सहायता प्रदान करते हैं, अब इस पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि बुर्किना फासो के सैन्य अधिकारियों ने संविधान को निलंबित करने और सरकार और राष्ट्रीय विधानसभा को भंग करने का दावा किया है। ये कार्रवाइयां लोकतांत्रिक शासन की प्रतिबद्धता और कानून के शासन को बनाए रखने के सिद्धांतों के विपरीत हैं।
विज्ञापन
अफ्रीकी संघ ने बुर्किना फासो को निलंबित किया
सैन्य सरकार के बयान जारी करने से पहले अफ्रीकी संघ (एयू) के 15 सदस्यों वाली शांति और सुरक्षा परिषद ने संविधान की बहाली होने तक एयू की सभी गतिविधियों में बुर्किना फासो की हिस्सेदारी को निलंबित कर दिया था। वहीं शुक्रवार को इकोनॉमिक कम्युनिटी ऑफ द अफ्रीकन स्टेट्स ने भी बुर्किना फासो को सभी रैंक से निलंबित कर दिया और साथ ही प्रतिबंधों को लेकर चेतावनी दी थी।