फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After incident of PM Narendra Modi effigy burning in Nepal Sher Bahadur Deoba Government warns citizen that their action may hurt friendly nations

नेपाल: प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंकने पर देउबा सरकार सख्त, कहा- ना करें ऐसी शर्मनाक हरकत

Sun, 05 Sep 2021 06:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 05 Sep 2021 06:41 PM IST
सार

नेपाल के गृह मंत्रालय ने सीधे तौर पर लोगों के निशाने पर आए नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उसकी तरफ से नागरिकों को ऐसी निंदनीय और शर्मनाक हरकतों से बचने की सख्त चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
After incident of PM Narendra Modi effigy burning in Nepal Sher Bahadur Deoba Government warns citizen that their action may hurt friendly nations
sher bahadur deuba - फोटो : pti

विस्तार

नेपाल सरकार ने रविवार को अपने नागरिकों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वे ऐसी कोई भी शर्मनाक हरकत न करें, जिससे मित्र देशों से संबंध पर असर पड़े। नेपाल की शेर बहादुर देउबा सरकार की ओर से यह बयान उस घटना के बाद आया है, जिसमें नेपाल में कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जला दिया था। 

विज्ञापन


नेपाल के गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, "बीते कुछ दिनों में नारेबाजी, प्रदर्शनों और पुतलों को जलाने की गतिविधियों से पड़ोसी मित्र देश के प्रधानमंत्री की छवि को जो चोट पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, उस पर हमारी नजर है।" गृह मंत्रालय ने सीधे तौर पर लोगों के निशाने पर आए नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उसकी तरफ से नागरिकों को ऐसी निंदनीय और शर्मनाक हरकतों से बचने की सख्त चेतावनी दी गई। गृह मंत्रालय ने कहा कि मित्र देशों को निशाना बनाकर की जाने वाली किसी भी गतिविधि पर नियंत्रण के लिए आगे कार्रवाई की जाएगी और ऐसी गैरकानूनी घटनाओं में शामिल लोगों को सजा दी जाएगी।
विज्ञापन


क्यों हो रहा नेपाल में भारत के खिलाफ प्रदर्शन?
बता दें कि भारत के धारचूला के गस्कू में अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश कर रहे नेपाली युवक जय सिंह धामी की 30 जुलाई को महाकाली नदी में गिरने से मौत हो गई थी। नेपाल में विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि युवक की मौत के लिए भारतीय सुरक्षाबल जिम्मेदार हैं। उनका कहना है कि जब तार के सहारे युवक नदी पार कर रहा था तो एसएसबी ने तार काट दिया था। हालांकि, एसएसबी ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में सत्ता में शामिल कम्युनिस्ट पार्टी के यूथ विंग और स्टूडेंट विंग के लोग विरोध कर रहे हैं और भारत के पीएम का पुतला जला रहे हैं। इसी को लेकर नेपाल के गृह मंत्रालय ने सख्त बयान जारी किया। 


देउबा सरकार ने कहा कि हम अपने मित्र देशों के साथ मित्रता वाले रिश्ते रखना चाहते हैं और इसलिए हम ऐसी किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए तैयार हैं, जो हमारे मित्र देशों के सम्मान को चोट पहुंचाती हों। नेपाल की पुरानी परंपरा रही है कि वह अपने पड़ोसी देशों के साथ राजनयिक जरियों और आपसी बातचीत कर मुद्दे सुलझाता है। आगे भी यही परंपरा जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed