{"_id":"5d6f86558ebc3e93b24e24a5","slug":"after-engine-fails-private-jet-landed-in-kathmandu","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी विमान का इंजन फेल होने के बाद काठमांडू में आपात लैंडिंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
निजी विमान का इंजन फेल होने के बाद काठमांडू में आपात लैंडिंग
Wed, 04 Sep 2019 03:09 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Wed, 04 Sep 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
नेपाल में एक निजी एयरलाइन के एक छोटे विमान के इंजन ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद उसकी काठमांडू हवाईअड्डे पर सोमवार को आपात लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (टीआईए) के अधिकारियों ने बताया कि सीता एयर के विमान में केवल चालक दल के सदस्य मौजूद थे। किसी को भी कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विमान लुकला जा रहा था जिसे माउंट एवरेस्ट का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। टीआईए के प्रबंध निदेशक राज कुमार छेत्री ने कहा कि विमान ने काठमांडू में सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर आपात लैंडिंग की। पायलट ने विमान के इंजन के काम न करने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि फिर से उड़ान भरने की अनुमति दिए जाने से पहले विमान की जांच होगी।