फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After American toughness, China also expelled US journalists

अमेरिकी सख्ती के बाद चीन ने भी निष्कासित किए यूएस के पत्रकार

Thu, 19 Mar 2020 06:57 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 19 Mar 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
After American toughness, China also expelled US journalists
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग - फोटो : social media

अमेरिका द्वारा वहां काम कर रहे चीन के पांच सरकारी मीडिया से जुड़े पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाने के बाद चीन ने भी जवाबी कार्रवाई करके दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव बढ़ा दिया है। चीन ने तीन अमेरिकी समाचार पत्रों के सभी पत्रकारों का मीडिया क्रेडेंशियल रद्द करने का फैसला किया है। इन अमेरिकी अखबारों में न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉल स्ट्रीट जर्नल और वाशिंगटन पोस्ट शामिल हैं।

विज्ञापन


चीन ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि तीनों अखबारों में काम करने वाले ऐसे अमेरिकी नागरिक जिनके क्रेडेंशियल साल के अंत तक  खत्म हो रहे हैं वे 10 दिनों के भीतर अपने प्रेस कार्ड सरेंडर कर दें। बीजिंग ने कहा, निष्कासित पत्रकारों को चीन, हांगकांग और मकाऊ की धरती पर काम करने के लिए अनुमति नहीं होगी। दोनों देशों के बीच टिट-टू-टेट (जैसे को तैसा) श्रंखला के तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका ने मार्च की शुरुआत में चीनी सरकारी मीडिया के 160 में से सिर्फ 100 कर्मचारियों के वीजा ही मंजूर किए थे। चीन ने कहा है कि अमेरिका इससे पहले भी ट्रेड वॉर और कोरोनावायरस को लेकर चीन के साथ टकरावपूर्ण रवैया अपनाता रहा है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने पत्रकारों के निष्कासन की निंदा करते हुए कहा कि चीन में मीडिया की आजादी पर यह कड़ा प्रहार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed