फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After 51 years experts crack a cryptic message of the California Zodiac Killer who terrorize the California bay area

51 साल बाद सुलझा 'जोडियेक किलर' का मैसेज, कैलिफोर्निया में फैलाया था आतंक, हत्यारे पर बन चुकी है फिल्म

Mon, 14 Dec 2020 08:32 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 14 Dec 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
After 51 years experts crack a cryptic message of the California Zodiac Killer who terrorize the California bay area
जोडियेक किलर का मैसेज - फोटो : youtube screengrab

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया की गलियों में आज से 50 साल पहले एक अज्ञात सामूहिक हत्यारे का खौफ दिखाई पड़ता है। इस हत्यारे ने खुद को 'जोडियेक किलर' का नाम दिया हुआ था। हत्या से पहले हत्यारा सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल अखबार को एक कोडवर्ड वाला मैसेज भेजता था।

विज्ञापन


वहीं, अब 51 साल बाद क्रिप्टोग्राफी विशेषज्ञों की एक टीम अंततः 1969 में सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल को भेजे गए हत्यारे के रहस्यमय कोडित संदेशों में से एक को क्रैक करने में सक्षम हो पाए हैं।गौरतलब है कि साल 2007 में हॉलीवुड में इस हत्यारे के ऊपर एक फिल्म बनाई गई। इस फिल्म का नाम भी 'जोडियेक' रखा गया। इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, मार्क रफैलो और जैक गिलेनहाल जैसे सरीखे स्टार थे। 
विज्ञापन



इन चार लोगों ने डिकोड किया है मैसेज
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैसेज को '340 साइफर' के नाम से डब किया गया, क्योंकि इसमें 340 अक्षर हैं। इस मैसेज को वर्जिनिया राज्य के एक सोफ्टवेयर डेवलेपर डेविड ओरांचक, बेल्जियन कंप्यूटर प्रोग्रामर जरल वान आइके और ऑस्ट्रेलियाई गणितज्ञ सैम ब्लेक ने डिकोड किया है। टीम को कोड क्रैक करने में कई साल लग गए। 46 वर्षीय वेब डिजाइनर डेविड ओरांचक ने पहली बार 2006 में जटिल कोड को समझने के लिए कंप्यूटर प्रोग्राम का उपयोग करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएफपी ने रिपोर्ट किया, माना जा रहा था कि इस मैसेज के डिकोड होने के बाद हत्यारे की पहचान हो सकेगी। लेकिन डिकोड करने वाली टीम ने पाया कि मैसेज में जोडियक किलर ने कोई सुराग दिए बिना कानून प्रवर्तन अधिकारियों को लेकर डींगे मारे।  

हत्यारे ने मैसेज में क्या कहा
हत्यारे के मैसेज को बड़े अक्षरों में और बिना किसी विराम चिह्न के लिखा गया है। अपने मैसेज में हत्यारे ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि आप लोगों को मुझे पकड़ने की कोशिश करने में बहुत मजा आ रहा होगा, मुझे गैस चैंबर से कोई डर नहीं है, क्योंकि यह मुझे जन्नत में और भी जल्दी भेज देगा और मेरे पास खुद का काम करवाने के लिए अब पर्याप्त दास भी हैं।

यह वह पहला मैसेज नहीं था, जो जोडियेक किलर ने अपने दहशत के दिनों के दौरान कैलिफोर्निया के अखबारों को भेजा था। 1969 में, एक स्कूल शिक्षक और उसकी पत्नी ऐसा ही एक समान मैसेज डिकोड करने में काफी हद तक सफल हुए थे। 


इस मैसेज में हत्यारे ने कहा था, 'मुझे मारना पसंद है क्योंकि यह बहुत मजेदार है।' इस मैसेज में भी 'दास' की बात कही गई थी, जिसे लेकर दावा किया गया है कि हत्यारे का मानना है कि वह मरने के बाद की जिंदगी के लिए अपनी सेवा करने के लिए वह दास जमा कर रहा है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed