{"_id":"613833940f7b5d1926400fce","slug":"afghanistan-taliban-fired-bullets-at-people-opposing-pakistan-two-killed-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: पाकिस्तान का विरोध कर रहे लोगों पर तालिबान ने दागीं गोलियां, दो की मौत आठ घायल ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: पाकिस्तान का विरोध कर रहे लोगों पर तालिबान ने दागीं गोलियां, दो की मौत आठ घायल
Wed, 08 Sep 2021 09:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Sep 2021 09:22 AM IST
सार
अफगानिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध बढ़ता ही जा रहा है। काबुल में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हवाई फायरिंग की गई थी, लेकिन हेरात में गोलीबारी में दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
तालिबान (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तालिबानियों ने गोली चला दी। इसमें दो नागरिकों की मौत की खबर है, वहीं आठ लोग घायल हो गए। यह घटना पश्चिमी अफगानिस्तान के शहर हेरात की बताई जा रही है। इससे पहले तालिबान ने काबुल में प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने के लिए हवाई फायरिंग की थी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेरात की घटना मंगलवार की है। गोली लगने के बाद मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाम न लेने की शर्त पर डॉक्टर ने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली के निशान थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पंजशीर में तालिबान की मदद के बाद अफगानिस्तान में पाकिस्तान का विरोध बढ़ गया है और काबुल समेत कई हिस्सों में लोग सड़क पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों को दबाने के लिए तालिबान बंदूक का सहारा ले रहा है, इसके बावजूद प्रदर्शन तेज होता जा रहा है।
विज्ञापन