{"_id":"634edfa497faa571d13d6956","slug":"afghanistan-taliban-brutally-kill-27-people-in-panjshir-valley-celebrate-by-firing-for-20-seconds","type":"story","status":"publish","title_hn":"Afghanistan: तालिबान ने 27 लोगों को पंजशीर घाटी में बर्बरता से मारा, 20 सेकंड तक गोलियां चलाकर जश्न मनाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Afghanistan: तालिबान ने 27 लोगों को पंजशीर घाटी में बर्बरता से मारा, 20 सेकंड तक गोलियां चलाकर जश्न मनाया
Tue, 18 Oct 2022 10:47 PM IST
Amit Mandal
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 18 Oct 2022 10:47 PM IST
सार
अफगान विटनेस के टीम लीडर डेविड ओस्बॉर्न ने कहा, ये हत्याएं पंजशीर में सितंबर के मध्य में हुई हैं। अफगानिस्तानी रक्षा मंत्रालय में तालिबान के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारज्मी ने कहा, एक प्रतिनिधिमंडल सोशल मीडिया पर जारी वीडियो की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
तालिबान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तालिबान ने अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी में गत माह अपने प्रतिद्वंद्वी लड़ाकों के साथ संघर्ष में 27 लोगों को पकड़ लिया और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। यह जानकारी मंगलवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट में वीडियो के हवाले से कहा गया है कि पांच लोगों की आंखों पर पट्टी बांधी गई और उनके हाथ पीठ पीछे बांध दिए गए। इसके बाद तालिबान के लड़ाकों ने 20 सेकेंड तक उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की और फिर जश्न मनाया।
विज्ञापन
‘अफगान विटनेस’ ने की जांच
यह जांच ‘अफगान विटनेस’ ने की है जो ब्रिटेन स्थित गैर लाभकारी ‘सेंटर फॉर इनफोर्मेशन रिजिल्यंस’ की परियोजना है। इसके शोधार्थियों ने कहा है कि वह इस तरह के आरोपों की दुर्लभ रूप से पुष्टि करता है। ‘अफगान विटनेस’ के टीम नेतृत्वकर्ता डेविड ओस्बॉर्न ने कहा, यह रिपोर्ट इस बात की स्पष्ट मिसाल पेश करती है कि तालिबान विरोधी लड़ाकों के खिलाफ बर्बर तरीके अपना रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने सोशल मीडिया से मिले कई वीडियो और तस्वीरों का विश्लेषण किया है जो तालिबान के लड़ाकों के एक समूह से जुड़े हैं। उसके मुताबिक, तालिबान ने पंजशीर के दारा जिले में 10 लोगों की हत्या कर दी। एक वीडियो में दिख रहा है कि उनमें से पांच लोगों को गाड़ी से रौंद दिया गया। उसने कहा, वह सोशल मीडिया से मिली तस्वीरों के आधार पर 17 अन्य न्यायेत्तर हत्याओं की पुष्टि कर सकता है जिनमें सभी व्यक्ति मृत दिख रहे हैं और उनके हाथ पीछे करके बांधे गए हैं।
विज्ञापन
सितंबर मध्य में हुई घटनाओं की जांच जारी
अफगान विटनेस के टीम लीडर डेविड ओस्बॉर्न ने कहा, ये हत्याएं पंजशीर में सितंबर के मध्य में हुई हैं। अफगानिस्तानी रक्षा मंत्रालय में तालिबान के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारज्मी ने कहा, एक प्रतिनिधिमंडल सोशल मीडिया पर जारी वीडियो की जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि तहकीकात जारी है और इसके बाद वह और जानकारी नहीं दे पाएंगे। बता दें, तालिबान के लड़ाके पंजशीर घाटी पर कब्जा करने के लिए लड़ रहे हैं। अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से तालिबान ने देश पर सख्त नियम लागू किए हैं।
विज्ञापन