फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan deputy President Amrullah Saleh Comments on Pakistan share picture of Pak Army Surrender in front of Indian Army

अफगान उपराष्ट्रपति का तंज: भारत के आगे पाक सेना के सरेंडर की तस्वीर शेयर कर कही ये बात

Thu, 22 Jul 2021 06:47 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: देव कश्यप Updated Thu, 22 Jul 2021 06:47 AM IST
सार

  • अफगानी उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने पाकिस्तानी सेना के भारतीय सेना के सामने सरेंडर करने की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि 'हमारे इतिहास में ऐसी कोई तस्वीर नहीं है और न कभी होगी'
  • हाल ही में तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाने की कोशिश की थी और तीन रॉकेट दागे थे

विज्ञापन
Afghanistan deputy President Amrullah Saleh Comments on Pakistan share picture of Pak Army Surrender in front of Indian Army
अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति ने पाकिस्तान के सरेंडर की तस्वीर साझा कर कसा तंज - फोटो : Twitter@AmrullahSaleh2

विस्तार

तालिबान से संघर्ष कर रहे अफगानिस्तान के शीर्ष नेता पहले ही कह चुके हैं पाकिस्तान खुले तौर से तालिबान को समर्थन दे रहा है। अब अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने एक तस्वीर शेयर कर पाकिस्तान पर तंज कसा है।

विज्ञापन


अफगानी उपराष्ट्रपति ने जो तस्वीर शेयर की है वो पाकिस्तानी सेना के भारतीय सेना के सामने सरेंडर करने की तस्वीर है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अमरुल्लाह सालेह ने लिखा है कि 'हमारे इतिहास में ऐसी कोई तस्वीर नहीं है और न कभी होगी। हां, कल कुछ पल के लिए उस वक्त मैं हिल गया था, जब हमारे ऊपर से गुजरते हुए रॉकेट कुछ मीटर की दूरी पर गिरा। पाकिस्तान के प्रिय ट्विटर हमलावरों, तालिबान और आतंकवाद आपके उस घाव पर मरहम नहीं लगाएगा, जो घाव और जो ट्रॉमा आपको ये तस्वीर देगा। कोई और तरीका खोजें।'
विज्ञापन

 


बता दें कि अफगानी उप राष्ट्रपति ने जो तस्वीर शेयर की है वो साल 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान की भारत के हाथों हुई बुरी तरह हुई हार की है। इस लड़ाई में भारत ने अपने दुश्मनों को नाको चने चबाने पर मजबूर कर दिया था। भारत से बुरी तरह पीटाने के बाद पाकिस्तान ने इस लड़ाई में अपनी हार मान ली थी।

यह तस्वीर पाकिस्तान के हार मानने के बाद की है। उस वक्त पाकिस्तान के 80 हजार से ज्यादा सैनिकों ने भारत के पराक्रम और साहस का लोहा मानकर अपनी जान बचाने के लिए आत्मसमर्पण कर दिया था। पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने भारतीय आर्मी चीफ के सामने सरेंडर के कागजात पर हस्ताक्षर किए थे। पाकिस्तान की हार से जुड़ी इसी तस्वीर को शेयर कर अफगानी उपराष्ट्रपति ने पाकिस्तान को पानी-पानी कर दिया है। 


गौरतलब है कि तालिबान से जंग छिड़ने के बाद से ही अफगानिस्तान, पाकिस्तान पर तालिबान को मदद देने का आरोप लगाता आया है। हाल ही में अफगानी उपराष्ट्रपति ने कहा था कि पाकिस्तान ने खुलेआम एलान किया है कि अगर अफगानिस्तान ने तालिबान का विरोध किया तो उसे परिणाम भुगतने होंगे। 

हाल ही में तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में राष्ट्रपति आवास को निशाना बनाने की कोशिश की थी और तीन रॉकेट दागे थे। हालांकि, रॉकेट हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन अफगानिस्तान के उप-राष्ट्रपति ने इस रॉकेट हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया है। अफगानिस्तान ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो किसी भी सूरत में तालिबान के आगे घुटने नहीं टेकेगा। अफगानिस्तान ने अंतिम सांस तक तालिबान से लड़ने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed